बॉलीवुड

Exclusive: आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान के बाद नहीं पैदा होगा सुपरस्टार? Jaat स्टार Sunny Deol बोले 'ऐसा नहीं है कि...'

जाट सुपरस्टार सनी देओल ने जूम टीवी के साथ अपनी नई फिल्म के सिलसिले में खास मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चुप्पी तोड़ी। सनी देओल ने शाहरुख खान के उस कमेंट पर भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब बॉलीवुड में कोई भी सुपरस्टार नहीं होगा। सनी देओल ने कहा है कि बॉलीवुड को नए सुपरस्टार्स जल्द ही मिलेंगे।

Image

Sunny Deol on Bollywood Star System

बॉलीवुड के जख्मी शेर कहे जाने वाले सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर ऐसी वापसी की है कि नए-नवेले स्टार्स के भी तोते उड़ गए हैं। सनी देओल की गदर 2 ने 500 करोड़ का कारोबार किया था, जिसने लोगों को चौंकाकर रख दिया था। गदर 2 के बाद सनी देओल अपनी नई फिल्म जाट लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसका प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। जाट के प्रमोशन के दौरान सनी पाजी ने जूम टीवी के साथ खास मुलाकात की और कई बड़े मुद्दों पर चुप्पी तोड़ी।

कुछ वक्त पहले शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो आखिरी सुपरस्टार है, इसके बाद इंडस्ट्री कोई भी सुपरस्टार नहीं देखेगी। लोगों को कहीं न कहीं ये बात सही भी लग रही है क्योंकि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बाद कोई भी ऐसा कलाकार दिखाई नहीं दे रहा है, जो बॉलीवुड का बोझ अपने कंधों पर उठाए। शाहरुख, आमिर, सलमान के सीनियर सनी देओल ने इस मुद्दे पर जूम टीवी के साथ खास बात की और कहा है कि इंडस्ट्री को भविष्य में कई बड़े स्टार मिलेंगे।

सनी देओल ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में अब कोई भी सुपरस्टार पैदा नहीं होगा। हमें जरूर नए सुपरस्टार्स मिलेंगे। ये नामुमकिन बात नहीं है। हां, हम लोगों के ऊपर भगवान की कृपा रही है कि हम लोग अब तक काम कर रहे हैं और लोग हमें पसंद भी कर रहे हैं। '

शुरू हुई जाट की एडवांस बुकिंग

अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म जाट की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म जाट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसे देखकर ये माना जा रहा है कि सनी पाजी की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article