बॉलीवुड

Pathaan की सफलता के बाद जॉन अब्राहम के बदले सुर, साजिद खान की कॉमेडी फिल्म को मारी लात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2023, 01:27 PM IST

शाहरुख खान की फिल्म पठान में जॉन अब्राहम के शानदार अभिनय ने लोगों को दिल जीत लिया। फिल्म में दर्शकों को जिम का कैरेक्टर काफी पसंद आया था। एक्टर ने पठान की सफलता को देखते हुए साजिद खान की फिल्म को करने से मना कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

John Abraham and Sajid Khan( credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shahrukh khan) की फिल्म पठान (Pathaan) में जॉन अब्राहम (John Abraham) ने जिम का रोल प्ले किया था। एक्टर को निगेटिव रोल मे दर्शकों खूब पसंद किया था। इससे पहले भी जॉन ने धूम और रेस 2 में निगेटिव रोल निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था। एक्टर फिलहाल अभी सिर्फ एक्शन फिल्मों पर काम करना चाहते हैं। जॉन ने एक्शन के अलावा कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाया है।

जॉन ने गरम मसाला और दोस्ताना जैसी कॉमेडी फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया है। एक्टर साजिद खान की कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन अब जॉन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, जॉन सिर्फ अभी एक्शन जॉनर की फिल्म करना चाहते हैं।

जॉन ने साजिद खान की फिल्म को कहा- टाटा टाटा

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन के करीबी सूत्र ने कहा कि जॉन कॉमेडी और मसाला एंटरटेनमेंट फिल्मों में विवधता लाना चाहते थे। उन्होंने साजिद खान की फिल्म 100 % साइन की थी। 100% में जॉन के साथ रितेश देखमुख, शहनाज गिल, नोरा फेतही मुख्य भूमिका में थी। साजिद ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इसके अलावा एक्टर की आवारा पागल दीवाना 2 को लेकर भी बात चल रही थी। लेकिन जॉन ने पठान की सफलता को देखते हुए कॉमेडी फिल्म को करने से मना कर दिया है।

जॉन अभी सिर्फ एक्शन थ्रिलर फिल्मों को करना चाहते हैं। वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन कर सकते हैं। ऑडियंस को पठान में जिम का रोल काफी पसंद आया। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जिम को बोल्ड कैरेक्टर दिया था। पठान से पहले जॉन की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन जल्द ही तेहरान में नजर आएंगे। इसके अलावा वो भूषण कुमार की जियो पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म भी कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article