Abhishek Banerjee talk about Stree: फैंस की फेवरेट फिल्म स्त्री( Stree) का अपना एक यूनिवर्स बन गया है। जिसमें स्त्री, भेड़िया, मुंज़्या जैसी फिल्में जुड़ गई है। इस हॉरर यूनिवर्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इसमें लोग अक्षय कुमार( Akshay Kumar ) को स्त्री यूनिवर्स का थानोस कह रहे हैं। अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ( Abhishek Banejree) ने बताया कि असल में टीम का क्या प्लान था। उन्होंने एक्टर के किरदार पर भी बड़ा हिंट दिया। आइए जानते हैं अभिषेक ने स्त्री से जुड़ी और क्या-क्या बातें बताई।
मिर्ची प्लस से बातचीत में अभिषेक बनर्जी( Abhishek Banerjee) ने अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की भूमिका के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, यार लग तो वही रहा है, बनाया तो वैसे ही है, शूट भी वैसा ही किया है तो उनको नहीं चाहिए थानोस। कभी-कभी हमें भी उतना ही पता होता है जितना तुम लोगों को पता होता है, मुझे लगता है कि पिछली बार भी हुआ, पिछली बार भी बिना कोई सर पैर की जोड़ी बनी, श्रद्धा के किरदार पे जो हमने अंत पर छोड़ा था वो बस स्टॉप, हममें से किसी को नहीं पता था कि दूसरा पार्ट बनने वाला है, वो तो ऐसे ही हवा में तीर मार दिया है तो बन गया, तो यहां पे भी हमने तीर तो मारा है, देखते हैं तीर निशाने पे लगती है की नहीं, लेकिन निश्चित रूप से हम सभी उसे थानोस के रूप में देखने के लिए बहुत उत्साहित होंगे।
बात करें फिल्म स्त्री की तो अभिषेक बनर्जी ने इसमें चन्ना का किरदार किया है। फैंस को फिलम के दोनों ही पार्ट में अभिषेक बनर्जी का रोल काफी पसंद आया था। अब मेकर्स इसके पार्ट 3 पर काम कर रहे हैं। जो अगले साल तक रिलीज हो रहा है। इसी के साथ मैडॉक फिल्मस आयुष्मान खुराना-रश्मिका मँदाना के साथ "थामा" लेकर आ रहा है।
