बॉलीवुड

Bhola: Abhishek Bachchan के हाथ लगी Ajay Devgn की 100 करोड़ी मूवी!!

Abhishek Bachchan joins Ajay Devgn's Bhola: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन ने अजय देवगन के साथ फिल्म भोला के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म भोला साउथ की सुपरहिट मूवी कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, जिसको अजय देवगन बना रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि अभिषेक बच्चन भोला में स्पेशल कैमियो करते दिखेंगे।

Image

Bhola: Abhishek Bachchan के हाथ लगी Ajay Devgn की 100 करोड़ी मूवी!!

Abhishek Bachchan joins Ajay Devgn's Bhola: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो साउथ की सुपरहिट मूवी कैथी की हिन्दी रीमेक है। फिल्म कैथी साउथ में सुपरहिट रही थी, जिसको अजय देवगन (Ajay Devgn) हिन्दी में रीमेक कर रहे हैं। दृश्यम 2 की रिलीज के वक्त अजय देवगन ने भोला (Bhola) से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अगर फिल्म भोला से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की एंट्री हो गई है। अजय देवगन और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं, जो बोल बच्चन और जमीन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म भोला में स्पेशल कैमियो करते दिखेंगे अभिषेक बच्चन

कलाकार अभिषेक बच्चन फिल्म भोला में स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने अजय देवगन के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है। अजय देवगन और अभिषेक बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं। अजय ने जब अभिषेक को भोला में स्पेशल कैमियो करने के लिए अप्रोच किया तो वो मना नहीं कर पाए और तुरंत हां कह दी। अभिषेक बच्चन के किरदार की डिटेल्स को अभी तक रिवील नहीं किया गया है। मेकर्स दर्शकों को सरप्राइज देना चाहते हैं, जिस कारण वो अभिषेक के किरदार को आखिरी वक्त तक छुपाकर रखने की सोच रहे हैं।

लगातार किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं अभिषेक बच्चन

कलाकार अभिषेक बच्चन लगातार अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। एक वक्त वो बॉलीवुड मसाला एंटरटेनर्स में नजर आते थे लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के बाद से वो लगातार परफॉर्मेंस ओरिएंटिड मूवीज कर रहे हैं। वो इन दिनों केवल वही किरदार कर रहे हैं, जिनमें करने के लिए कुछ हो। अभिषेक बच्चन ऐसे किरदारों को करने के लिए हामी नहीं भरते हैं, जो उन्हें उत्साहित

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article