Aamir Khan on Doing Romantic Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) सब्जेक्ट बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाने-जाते हैं। आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जिसे बनाने में उन्होंने खूब मेहनत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म के फ्लॉप होने से निर्माताओं को बड़ा नुकसान हुआ था। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होते ही आमिर खान ने थोड़े समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया था। मीडिया से बात करते हुए जब आमिर खान से फिर से रोमांटिक फिल्में करने के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।
एक कॉन्क्लेव में मीडिया ने आमिर खान से फिर से रोमांटिक फिल्में करने के बारे में पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा, 'अगर कोई रोमांटिक फिल्म है तो मैं जरूर कर सकता हूं। मेरी उम्र में ऑनस्क्रीन रोमांस थोड़ा अजीब होगा। अगर मैं किरदार में फिट बैठता हूं और कहानी है तो क्यों नहीं?' आमिर खान ने अपने इस जवाब से यह बता दिया है कि आने वाले दिनों में उन्हें रोमांटिक फिल्में करने में कोई दिक्कत नहीं है।
बता दें आमिर खान इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अभिनेता ने कुछ समय पहले ही सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म आमिर खान के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान को फिल्म 'चैंपियंस' में भी देखा जाएगा।
