बॉलीवुड

Sitaare Zammen Par से वायरल हुआ Aamir Khan का अतरंगी लुक! पोस्टर देख फैंस हुए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 04:58 PM IST

आमिर खान का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में एक्टर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस लुक को देखकर फैंस काफी हैरान है। सोशल मीडिया पर लोगों का दांवा हैं कि एक्टर का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर का है। आमिर की तस्वीरें दर्शील सफारी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Image

aamir khan (credit pic: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zammen Par) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में आमिर के साथ दर्शील सफारी भी नजर आएंगे। 16 साल बाद दोनों साथ में काम कर रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दर्शील ने कुछ दिनों पहले ही इस प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की थी। अब दर्शील ने आमिर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में अंतरगी लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दर्शील ने इंस्टाग्राम पर आमिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में एक्टर जेंटलमैन लुक में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्टर लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। दोनों फोटो में एक्टर अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं।

आमिर के न्यू लुक ने फैंस को किया कन्फ्यूज

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 16 साल बाद और हम फिर से साथ है। इमोशनल? अपने फेवरेट मेंटर के साथ फिर से काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। 4 दिन बाद बड़ी अनाउंसमेंट होने वाली है। ऐसे में कुछ फैंस का कहना है कि आमिर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा करेंगे। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि दोनों साथ में किसी एड में नजर आएंगे। ये उसी प्रोजेक्ट के बारे में है। 2023 में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article