बॉलीवुड

3 Idiots फेम अच्युत पोद्दार का हुआ निधन, 91 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

3 Idiots Fame Achyut Potdar Dies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अच्युत पोद्दार का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। अच्युत पोद्दार ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया। '3 इडियट्स' में वह बतौर प्रोफेसर नजर आए थे।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्रवाह इंस्टाग्राम

3 Idiots Fame Achyut Potdar Dies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अच्युत पोद्दार का निधन हो गया है। अच्युत पोद्दार ने 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अच्युत पोद्दार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 18 अगस्त को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। अच्युत पोद्दार के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। यूं तो अच्युत पोद्दार (Achyut Potdar) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'परिणीता' से लेकर 'भूतनाथ' तक शामिल है। लेकिन आमिर खान स्टारर '3 इडियट्स' में उनका छोटा सा रोल दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अच्युत पोद्दार (Achyut Potdar) स्वास्थ्य कारणों से लंबे वक्त से ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाने में ही होगा। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अच्युत पोद्दार ने टीवी शोज और मराठी सीरियल्स में भी काम किया है। बता दें कि एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले अच्युत पोद्दार इंडियन ऑयल कंपनी और भारतीय सेना बल में भी काम कर चुके हैं। वहीं 80 के दशक में अच्युत पोद्दार ने फिल्मों और टीवी शोज के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

इन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं अच्युत पोद्दार

बॉलीवुड और टीवी एक्टर अच्युत पोद्दार (Achyut Potdar) कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। इस लिस्ट में 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'दबंग 2', 'हम साथ साथ हैं', 'आ अब लौट चलें', 'रंगीला', 'दिलवाले', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'तेजाब' और 'अर्द्ध सत्य' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उनके टीवी शोज की बात करें तो वह 'वागले की दुनिया' और 'भारत की खोज' जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article