Laapataa Ladies Fame Ravi Kishan On Acting Carrer: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रवि किशन के एक के बाद एक बयान वायरल होते रहते हैं। इन सब के बीच रवि किशन ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। रवि किशन ने इस इंटरव्यू के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे किए। एक्टर ने रवि किशन ने अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल को लेकर एक ऐसी बात बोली, जिसने सबको हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं रवि किशन ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
रवि किशन ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom TV Youtube/ Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Alliance: रवि किशन ने अचानक कहा शो को अलविदा, फूट-फूटकर रोईं बेटी Riva Kishan
रवि किशन ने किया ये खुलासा
एक्टर रवि किशन आज इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि 90 के दशक में उन्हें कई बार अपमान झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर ठोकर को अपनी ताकत बनाया। रवि किशन ने कहा, 'जिंदगी में अपमान और ठुकराया जाना आम बात है। मैंने भी बहुत कुछ झेला है। लेकिन मैंने कभी उन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। जैसे भगवान शिव ने विष को अपने कंठ में धारण किया था, वैसे ही मैंने अपने दर्द को संभालकर रखा। उसी दर्द, अपमान और रिजेक्शन को मैंने अपनी ताकत बना लिया।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:रिजेक्शन झेलने को याद करते हुए Ravi Kishan ने किया खुलासा, बोले 'मैं सच में बहुत पीछे...'
'गॉडफादर खुद बनना पड़ता है'
रवि किशन ने आगे कहा, 'लोग मुझसे कहते थे कि भोजपुरी फिल्में कर रहे हो, अब तुम्हारा करियर खत्म हो गया। किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन मैं अपनी अलग इंडस्ट्री खड़ी करूंगा, अपने लिए खुद मौके बनाऊंगा और अपने दम पर सुपरस्टार बनूंगा।' उन्होंने आखिर में कहा, 'हर किसी की जिंदगी में गॉडफादर नहीं होता। कुछ लोगों को अपना गॉडफादर खुद बनना पड़ता है। मेरे सामने भी यही सबसे बड़ी चुनौती थी। एक वक्त था जब मैं सिर्फ खाली जगह भरने वाला एक्टर माना जाता था, लेकिन आज लोग मेरी पूरी कहानी लिख रहे हैं। यही जिंदगी का सबसे बड़ा जवाब है।'
