भोजपुरी

निरहुआ-आम्रपाली के गाने 'मरून कलर सड़िया' को मिले 110 मिलियन व्यूज, रील्स पर है नंबर 1 ट्रेंडिंग सॉन्ग

Maraon Color Sadiya: निरहुआ और आम्रपाली का गाना मरून कलर सड़िया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। मेकर्स गाने की सफलता से बेहद खुश है।

Image

Dinesh Lal Yadav- Amarpali (credit Pic: instagram)

Maraon Color Sadiya: भोजपुरी गाने पार्टी और शादी में जमकर बजाए जाते हैं। ये गाने हर किसी को पसंद आते हैं। इन दिनों दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना मरून कलर सड़िया छाया हुआ है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखी है। गाने में दिनेश और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है। दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 12 मार्च 2024 को ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।

सोशल मीडिया पर इस गाने ने धूम मचा रखी है। ये गाना रील्स में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 110 मिलयन्स प्लस व्यूज ऑन यूट्यूबर और बिगेस्ट ट्रेंडिंग ऑन इंस्टाग्राम रील्स क्रॉस्ड 10 मिलियन।

मरून कलर साड़िया ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस गाने को नीलकमल और कल्पना सिंह ने गाया है। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। ये फिल्म फसल का गाना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक किसी भी भोजपुरी गाने को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। ये बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड है। निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है।

इन दिनों आम्रपाली अपने दोस्त और को एक्टर निरहुआ का लोकसभा चुनाव 2024 में खूब साथ दे रही है। आम्रपाली निरहुआ के साथ चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगी है। हर रैली में वो निरहुआ के साथ नजर आती है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article