बॉक्स ऑफिस

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को मिला सिनेमा लवर्स डे का फायदा, 22वें दिन कमाए इतने करोड़

Srikanth Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की श्रीकांत को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए है। फिल्म को सिनेमा लवर्स डे का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Srikanth Collection (credit Pic: Instagram)

Srikanth Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' को दर्शकों और क्रिटिक्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए है। फिल्म में राजकुमार के साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। ये फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। राजकुमार ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। एक्टर ने इस किरदार में जान फूंक दी। फिल्म की कहानी ने कई लोगों को प्रेरित किया है। फिल्म को सिनेमा लवर्स डे का फायदा मिला है।

सिनेमा लवर्स डे के खास मौके पर फिल्म की टिकट सिर्फ 99 रुपये की थी। इसका फायदा श्रीकांत को भी मिला। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 1.83 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे शुक्रवार की कमाई तीसरे हफ्ते के सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पति वार से ज्यादा रही। फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.85 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 13. 65 करोड़ की कमाई। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 8.9 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कुल मिलाकर 42. 79 करोड़ की कमाई कर ली है।

50 करोड़ का आंकड़ा जल्द करेगी पार

मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। श्रीकांत को राजकुमार राव की मिस्टर एंड मिसेज माही से तगड़ा कंपटीशन मिल रहा है।मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले ही दिन 6.85 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में राजकुमार के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में है। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article