Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में बिहार चुनाव में पवन सिंह ने अपनी पार्टी भाजपा और एनडीए को जीताने के लिए पूरी मेहनत की। पवन सिंह की मेहनत सफल हुई और बिहार में एनडीए की सरकार बन गई। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह का गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ बिग बॉस सना सुल्तान नजर आ रही है। इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा दिया है।
पवन सिंह ने कर ली शादी?
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना' रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह और बिग बॉस फेम सना सुल्तान सात फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह और सना सुल्तान की ये तस्वीर इंटरनेट पर छा गई है। कई लोग तो इसे असली शादी समझ गए हैं। गाने में पलक मुच्छल ने भी अपनी आवाज दी है। पवन सिंह को हिंदी गाने पर झूमता हुआ देख फैंस खुशी से गदगद हो रहे हैं. सना संग पवन सिंह की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है। पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। चंद घंटों में इस सॉन्ग को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इससे ये पता चलता है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है।
कौन हैं सना सुल्तान
बताते चलें कि सना सुल्तान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में अपना जलवा बिखेरा था। इस शो की वजह से वो काफी फेमस हो गई। सना सुल्तान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पवन सिंह का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अब पवन सिंह और सना सुल्तान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको ये जोड़ी कैसी लगी हमें करके जरूर बताएं।
