भोजपुरी

'पटना की परी' बनकर अक्षरा सिंह ने दिखाई ऐसी अदाएं, वीडियो देख लोग बोले- 'जिला टॉप लागेलू'

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद कई लोग मदहोश हो गए हैं।

Image

aks sin

Akshara Singh Video: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अपने बोल्ड अंदाज से फैेंस के दिलों पर कहर बरपा देती हैं। बोल्डनेस और बेबाकी के मामले में अक्षरा सिंह बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की हसीनाएं को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह का अंदाज हद से ज्यादा कातिलाना है। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं से सभी को घायल कर दिया हैं। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का एक रील वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते हैं अक्षरा के क्लिप पर...

अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिस देखने के बाद फैंस गदगद हो गए हैं। इस क्लिप में अक्षरा सिंह पटना की परी बनकर तहलका मचा दिया है। इसमें अक्षरा सिंह ने ऐसी कमरिया हिलाई है कि लोग अपना दिल हार बैठे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षरा सिंह की हर अदा पर सभी लोग फिदा हो गए हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं अक्षरा सिंह

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह के हर एक पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट करते हैं। खूबसूरती के मामले में अक्षरा सिंह तमाम एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्षरा चर्चा में बनी रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article