भोजपुरी

Sonakshi Sinha बन Akshara Singh ने कैमरे के सामने दिखाया कॉन्फिडेंस, मिनटों में वायरल हुई एक-एक फोटो

Akshara Singh Latest Pics: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का लुक कॉपी किया है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Image

akshhr

Akshara Singh Pics: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपना एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पटना की परी बनकर फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही थीं। उनके इस क्लिप को लोगों ने काफी पसंद किया था। अक्षरा सिंह का अंदाज बेहद कातिलाना है। उनकी कुछ बेहद किलर फोटोज सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। अक्षरा की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं।

अक्षरा सिंह ने दिखाया बोल्ड अवतार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सामने आई इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का लुक कॉपी किया है। अक्षरा सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षरा की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में चलता है सिक्का

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। अक्षरा सिंह की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। अक्षरा सिंह बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह की अदाएं इतनी ज्यादा कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में धमाल मचाया था। इस शो के बाद अक्षरा और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article