जिम में खूब पसीना बहा रही हैं अक्षरा सिंह, एक साथ कई पिक्स शेयर कर फैन्स को किया मोटिवेट

Akshara Singh Latest Pics: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम में खूब पसीना बहाते हुए पिक्स शेयर की हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देखकर फैन्स अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए अक्षरा सिंह की इन पिक्स पर डालें एक नजर...

Akshara Singh Latest Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने फैन्स के बीच खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम से कई पिक्स शेयर की हैं। अक्षरा सिंह हमेशा से ही अपने फिटनेस का ध्यान रखती है और रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। इन फोटो को देखकर अक्षरा सिंह के फैन्स भी मोटिवेट होते दिखाई दे रहे हैं। जिम आउट अक्षरा सिंह का ये नया अवतार देख उनके फैन्स तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Akshara Singh

Pics Credit: Instagram/Akshara Singh

जिम से शेयर की अक्षरा सिंह ने पिक्स

अक्षरा सिंह इन दिनों परफेक्ट फिगर पाने के लिए जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। उनके इस जज्बे को देख फैन्स भी अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी फिटनेस का ये राज है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप सच में कमाल लग रही हो।' फैन्स ने अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी है। पिक्स शेयर करने के साथ-साथ अक्षरा सिंह अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए भी फेमस हैं।

End of Feed