Dinesh Lal Yadav Nirahua Wife and Family : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों के लिए सुपरहिट मानी जाती है। आम्रपाली ने उनके साथ साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से एक्टिंग में डेब्यू किया था तब से इन दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। ना सिर्फ ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी इन दोनों की दोस्ती और दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी मजबूत है और इसका सबूत इन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लग जाता है।
इंटरनेट पर निरहुआ की पत्नी के रूप में आम्रपाली दुबे का ही नाम आ जाता है लेकिन यह सच नहीं है। निरहुआ की शादी और उनकी पत्नी के बारे में उनके फैंस को ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि निरहुआ साल 2000 से शादीशुदा हैं और वो दो बेटों के पिता हैं। निरहुआ की पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। निरहुआ की मां चंद्रज्योति देवी ने दैनिक भास्कर को बताया था कि साल 2000 में हमने निरहुआ की शादी करवाई थी।
मंशा है पत्नी का नाम
निरहुआ की मां चंद्रज्योति देवी कहती हैं- 'मेरी बहू का नाम मंशा है और वो बेटे के साथ मुंबई में ही रहती है। मेरे दो पोते भी हैं- आदित्य और अमित। वो भी मुंबई में ही रहते हैं।' आम्रपाली दुबे का नाम लेकर वह कहती हैं- 'कोई लड़की कुछ भी कहे, लेकिन मेरा बेटा पहले से शादीशुदा है।' दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं।
पाखी हेगड़े का आया नाम
आम्रपाली दुबे के अलावा दिनेश लाल यादव का नाम पाखी हेगड़े के साथ भी आया। खबरें भी आई कि दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े ने शादी कर ली है लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल, उन्होंने पाखी हेगड़े के साथ कई फिल्मों में काम किया और लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई।
पिता ने की थी दो शादियां
दिनेश लाल यादव के पिता कुमार यादव ने दो शादियां की थी। दिनेश लाल यादव की मां उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से निरहुआ के पिता की दो बेटियां हैं- सुशीला और आशा। दोनों की शादी हो चुकी है। दिनेश के एक भाई और एक बहन हैं। भाई परवेश मुंबई में ही रहता है और बहन ललिता की शादी हो चुकी है।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।