इलेक्शन

अररिया पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', सियासी पारा बेहद हाई, यहां समीकरण क्या कर रहे हैं इशारा?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। राज्य में मचे इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 3 नवंबर यानी सोमवार को बिहार के अररिया पहुंची।

Image

अररिया पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा'

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सत्ता का सियासी का महासंग्राम चरम पर पहुंच चुका है..और आर-पार की इसी चुनावी जंग के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 3 नवंबर यानी सोमवार को बिहार के अररिया पहुंची। कैसे हैं यहां के सियासी समीकरण जानिए यह सब...

बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले सियासी पारा बेहद हाई हो चुका है..सत्ता की लडा़ई में 'बंटेंगे तो कटेंगे' से लेकर CM के सम्मान और छठी मैया के अपमान के मुद्दे पर जुबानी जंग तेज हो चुकी है..चुनाव में इनमें से कौन सा मुद्दा हावी है..ये जानने के लिए नवभारत की इलेक्शन यात्रा की टीम अररिया पहुंच चुकी है..

NDA के प्रचार को धार देने पहुंचे यूपी के CM योगी के उस बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है..जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए राहुल, अखिलेश और तेजस्वी को पप्पू, टप्पू और अप्पू-INDI गठबंधन के तीन बंदर कहा..तो पलटवार में कांग्रेस ने इसे हनुमान जी का अपमान बता दिया.. और अखिलेश तो तिलमिला ही गए..

वहीं बिहार की सियासी लड़ाई में अपमान वर्सेज अपमान की सियासी लड़ाई तेज हुई तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर तंज कसते अपमान मंत्रालय बनाने की नसीहत दे डाली..कहा कि मेरा सुझाव ये है कि वो एक नया मंत्रालय बना दें और उसका नाम रखें अपमान मंत्रालय..ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो..वो बड़ी बड़ी सूचियां निकाल देते हैं कि हमें इसने गाली दी..उसने गाली दी..इसने हमारा अपमान किया..तो वो खुद क्या सूची बनाएंगे..अपमान मंत्रालय बना देगा..

महागठबंधन के नेता अब ये नैरेटिव भी गढ़ने में जुटे हैं कि BJP नीतीश को सीएम नहीं बनाने जा रही..पटना में पीएम मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश की गैरमौजूदगी को लेकर अपने आरोपों को धार देने में जुटे हैं।

आर-पार की इस जंग के बीच ओवैसी भी तेजस्वी पर हमलावर

NDA और महागठबंधन की आर-पार की इस जंग के बीच ओवैसी भी तेजस्वी पर हमलावर हैं..कथित तौर पर एक टेप में तेजस्वी ने ओवैसी को एक्सट्रीमिस्ट कहा तो ओवैसी ने इसे मजहब से जोड़ दिया..और कहा कि मेरे चेहरे पे दाढ़ी और सिर पे टोपी है तो मुझे एक्स्ट्रीमिस्ट कहा जा रहा..अब सवाल है कि क्या तेजस्वी के 'एक्सट्रीमिस्ट' वाले बयान से महागठबंधन के मुस्लिम वोट बैंक पर संकट है?

जंगलराज के NDA के आरोपों से तेजस्वी कैसे पार पाएंगे? क्या पीएम मोदी का कट्टा वाला आरोप तेजस्वी और महागठबंधन की साख पर भारी बट्टा लगा रहा? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article