SP Candidate List: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के साथ ही यह भी साफ हो गया कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।
समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की
ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh Voting Date: यूपी में 7 चरणों में होगा चुनाव, जानिए आपके शहर में किस दिन होगा मतदान
सपा की पांचवीं लिस्ट में 6 उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के छह उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उसने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं नोएडा से डॉक्टर महेंद्र नागर को टिकट दिया गया है।
उपचुनाव में मिली थी हार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने पर सांसद पद से इस्तीफे के बाद आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पराजित कर दिया था।
सपा कैंडिडेट लिस्ट
लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सपा ने धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़) के अलावा ने पांच अन्य संसदीय क्षेत्रों से भी उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी की ओर से आज की सूची में डॉक्टर महेंद्र नागर (गौतमबुद्ध नगर), मनोज कुमार राजवंशी(मिश्रिख) भीम निषाद (सुल्तानपुर), जितेंद्र दोहरे (इटावा) और नारायण दास अहिरवार (जालौन) संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।
