इलेक्शन

Saharanpur Nagar Nigam Election 2023: सहारनपुर में दांव पर लगी है दिग्गजों की प्रतिष्ठा, BJP, SP और BSP के बीच टक्कर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 2, 2023, 08:03 PM IST

Saharanpur Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: सहारनपुर में पहले मेयर सीट को महिला के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन बाद में यह सीट पिछड़ा वर्ग के कैंडिंडेट के लिए आरक्षित हो गई, जिसके बाद इस सीट का समीकरण ही बदल गया है।

Image

सहारनपुर में दांव पर लगी है दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Photo : BCCL

Saharanpur Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: सहारनपुर में 70 वार्ड हैं, जहां 4 मई को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के तहत ही सहारनपुर में वोटिंग होगी। यहां मेयर सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां कौन सी पार्टी बाजी मारेगी, यह कहना मुश्किल होगा।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सहारनपुर में मेयर की सीट पहले महिला के आरक्षित थी, बाद में यह सीट पिछड़ा वर्ग के हिस्से चली गई, जिससे सारी पार्टियों के समीकरण उलट गए। पहले यहां से बसपा नेता इमरान मसूद अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही सीट पिछड़ा वर्ग के हिस्से में गई, उन्होंने अपनी भाभी खदीजा को चुनावी मैदान में उतार दिया। इमरान मसूद, सहारनपुर में अच्छी पकड़ रखते हैं। वहीं बीजेपी ने इस बार इस सीट से डॉ.अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है। अजय के पीछे बीजेपी के जिले के कई धाकड़ नेता खड़े हैं, जिनमें मंत्री से लेकर विधायक तक के नाम शामिल हैं। वहीं सपा ने नूर हसन मलिक को टिकट दिया है, नूर हसन मलिक विधायक आशु मलिक के भाई हैं। आशु मलिक का भी यहां पर काफी प्रभाव है। वहीं आप और कांग्रेस के प्रत्याशी भी जमकर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में यहां टक्कर जोरदार होने की बात कही जा रही है। पिछली बार बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की थी।

चुनाव की तैयारी पूरी

सहारनपुर में मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रचार का शोर थम चुका है और चुनाव आयोग के कर्मचारी मतदान करवाने की तैयारियां कर रहे हैं। यहां 12 नगरीय निकाय हैं। सहारपुर में 915160 मतदाता हैं जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सहारनपुर में एक नगर निगम, चार नगरपालिका परिषद और सात नगर पंचायतें हैं। यहां 4 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को रिजल्ट आएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article