इलेक्शन

Bihar: NDA 200 से अधिक सीटें जीतेगा- बोली मंत्री नितिन नवीन, 'मोदी की रैली ने एकतरफा जीत की दिशा तय की'

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और उन पर जनता का विश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जमीन पर माहौल बेहद उत्साहजनक है। प्रधानमंत्री की रैली और जनता के भरोसे के साथ मुझे पूरा यकीन है कि एनडीए 200 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा।

Image

पटना में पीएम मोदी का रोड शो (फोटो- BJP)

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे नितिन नवीन ने कहा कि गठबंधन द्वारा समय पर और पारदर्शी तरीके से सीटों का बंटवारा तय करने से पूरे अभियान को बड़ा बल मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए ने सीटों के बंटवारे का निर्णय बहुत ही तत्परता और पारदर्शिता के साथ लिया, जिससे हमारे अभियान को नई गति मिली है। बिहार की जनता ने हमेशा हमारे विकास कार्यों पर भरोसा जताया है- चाहे वह सड़क और पुलों का निर्माण हो, कनेक्टिविटी में सुधार हो, शिक्षा में सुधार या सामाजिक कल्याण योजनाओं का विस्तार। हमने स्थिरता, विकास और बिहार के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट दिशा दी है। हमारी सरकार वादों पर नहीं, प्रदर्शन पर विश्वास करती है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को अव्यवहारिक वादे करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव ने पहले कहा था कि हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देंगे- जो बिल्कुल अव्यवहारिक था। अब वे 30,000 नौकरियों का नया वादा कर रहे हैं। यह केवल चुनावी जुमला है, इसके पीछे कोई ठोस योजना नहीं है।"

अपने प्रचार अभियान के बारे में मंत्री ने बताया कि इस बार उनका फोकस जमीनी स्तर पर संपर्क और तकनीक के माध्यम से योजनाओं की डिलीवरी पर है। नितिन नवीन ने कहा, “इन वर्षों में मैंने जनता की बात और करीब से सुनना सीखा है। लोगों की अपेक्षाएं बदली हैं और उसी के अनुसार मैंने अपनी कार्यशैली भी बदली है। बिहार की युवा पीढ़ी की ऊर्जा और आकांक्षाएं मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।”

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जीविका, कन्या उत्थान योजना और स्थानीय निकायों में आरक्षण जैसी योजनाओं ने बिहार के सामाजिक ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, “महिलाएं अब शासन और परिवर्तन की सक्रिय भागीदार बन चुकी हैं। आने वाले चुनाव में उनका समर्थन एक बार फिर एनडीए की जीत को सुनिश्चित करेगा।”

अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और उन पर जनता का विश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जमीन पर माहौल बेहद उत्साहजनक है। प्रधानमंत्री की रैली और जनता के भरोसे के साथ मुझे पूरा यकीन है कि एनडीए 200 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article