इलेक्शन

Mahisagar, Santram, Balasinore, Lunavada Election Results: महिसागर जिले में रोचक ट्रेंड, जानें कौन आगे

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 03:12 PM IST

Mahisagar, Santram, Balasinore, Lunavada Election Results 2022 LIVE: महिसागर जिले में संतरामपुर, बालासिनोर और लुनावड़ा विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों में संतरामपुर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जहां पर 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की थी।

Image

Mahisagar, Santram, Balasinore, Lunavada Election Results: महिसागर जिले में रोचक ट्रेंड, जानें कौन आगे

Mahisagar, Santram, Balasinore, Lunavada Election Results 2022 Live: गुजरात में आदिवासी किस पार्टी की ओर हैं, इसकी झलक आज महिसागर जिले के 3 विधानसभा सीटों के नतीजों से मिलेगा। जिले में मतगणना संतरामपुर, बालासिनोर और लुनावड़ा विधानसभा सीट पर शुरू हो गई है। इन सीटों में संतरामपुर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जहां पर 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की थी। यहां पर करीब 80 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं। इसके अलावा लुनावड़ा सीट भी भाजपा के पास है, जबकि बालासिनोर पर कांग्रेस का कब्जा है।

Gujarat Mahisagar Election Result: Full Results From Santrampur, Balasinor,Lunavada

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगे
बालासिनोर मानसिंह कोह्याभाई चौहानअजीत सिंह पर्वत सिंह चौहानउदेसिंह रायजीभाई चौहानकांग्रेस
संतरामपुरडॉ कुबेरभाई मनसुखभाई डिंडोरगेंदालभाई मोतीभाई डामोरपर्वतभाई अखामाभाई वागड़ियानिर्दलीय
लुनावड़ा सेवक जिग्नेश कुमार अंबालालगुलाब सिंह सोमसिंह चौहाननटवर सिंह मोतीसिंह सोलंकीभाजपा
ऐसा है पुराना रिकॉर्ड

बालासिनोर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। पुराने रिकॉर्ड की बात करें तो इस सीट पर 2002 के बाद अधिकतम बार कांग्रेस ने ही जीत का परचम लहराया है, भाजपा को यहां केवल तीन बार ही जीत हासिल हो सकी है। आखिरी जीत उसे 2002 के चुनाव में मिली थी। इस सीट पर सबसे ज्यादा ओबीसी मतदाता हैं। पिछली बार कांग्रेस के साथ अल्पेश ठाकोर थे जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

इसी तरह संतरामपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में बार-बार मतदाता चुनाव करते रहे हैं। साल 2002 में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की थी। उसके पहले कांग्रेस का ही गढ़ रही है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article