Sanjay Nirupam: 'खिचड़ी चोर का समर्थन नहीं करूंगा', कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपनी पार्टी को दिया अल्टीमेटम

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 27, 2024, 06:04 PM IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर हमला बोला उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की सहयोगी शिवसेना (UBT) के सामने घोर 'आत्मसमर्पण' करने का आरोप लगाया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. निरुपम बोले- मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट के लिए अमोल कीर्तिकर की उम्मीदवारी की घोषणा 'गठबंधन धर्म का उल्लंघन'
  2. उन्होंने शिव सेना (यूबीटी) नेता को अमोल कीर्तिकर को 'खिचड़ी चोर' कहा
  3. निरूपम बोले- 'शिवसेना ने एक खिचड़ी चोर को टिकट दिया है... हम खिचड़ी चोर उम्मीदवारों के लिए काम नहीं करेंगे'

संजय निरुपम ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई की चार सीटों पर समय से पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने को लेकर शिवसेना (UBT) पर तीखा हमला बोला। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) दलों के बीच दरार बुधवार को तब खुलकर सामने आ गई जब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई की चार सीटों के लिए समय से पहले लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए शिवसेना (UBT) पर तीखा हमला बोला।

Sanjay Nirupam Attack on UBT

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस सांसद संजय निरुपम

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, निरुपम ने कहा कि मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट के लिए अमोल कीर्तिकर (Amol Kirtikar) की उम्मीदवारी की घोषणा 'गठबंधन धर्म का उल्लंघन' थी और उन्होंने शिव सेना (यूबीटी) नेता को 'खिचड़ी चोर' (khichdi chor) कहा।

End of Feed