इलेक्शन

LJP Candidate List: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने की लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा, हाजीपुर से चिराग पासवान को टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 30, 2024, 07:28 PM IST

LJP Candidate List: बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए लोजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

Image

लोजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा

Photo : Twitter

LJP Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए लोजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

जमुई से बहनोई को टिकट

चिराग पासवान ने अपनी पुरानी सीट जमुई से अपने बहनोई अरुण भारती को टिकट दिया है। चिराग पासवान जमुई सीट से दो बार लगातार सांसद रह चुके हैं और इस बार हाजीपुर से मैदान में उतरे हैं।

किसे कहां से मिला टिकट

  • लोजपा ने समस्तीपुर से शांभवी चौधरी को टिकट दिया है। शांभवी चौधरी, अशोक चौधरी की पुत्री हैं, जेडीयू नेता अशोक चौधरी बिहार सरकार में मंत्री हैं।
  • वैशाली के सांसद बीना देवी को एक बार फिर से वैशाली से टिकट दिया गया है।
  • खगड़िया से राजेश वर्मा को टिकट दिया गया है।
  • वर्तमान सांसद महबूब अली कैसर का टिकट काट दिया गया है।
  • हाजीपुर से चिराग पासवान खुद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • जमुई से अरुण भारती को टिकट

बिहार में एनडीए दलों के बीच सीटों का बंटवारा

एनडीए ने हाल ही में बिहार के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी। बिहार में भाजपा ने 17 सीटों पर और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के हिस्से एक सीट आई है, वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार में कब है चुनाव

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बिहार में सातों चरण के तहत मतदान होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। मतगणना

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article