LIVE
Varanasi, Prayagraj, Jhansi Nagar Nigam, Mayor Election Result 2023: अतीक पर कार्रवाई का असर, प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी आगे, झांसी मेयर सीट पर बीजेपी की जीत
Varanasi, Prayagraj, Jhansi Nagar Nigam, Mayor Election Result 2023: अतीक पर कार्रवाई का असर, प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी आगे, झांसी मेयर सीट पर बीजेपी की जीत
UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE
MAY 13, 2023 19:17 IST
वाराणसी में बीजेपी की जीत
वाराणसी में मेयर सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी के अशोक तिवारी ने यहां से जीत हासिल की है।
MAY 13, 2023 12:12 IST
Jhansi Nagar Nigam Chunav Result: झांसी मेयर सीट पर BJP को 50 हजार से अधिक वोटों से जीत
उत्तर प्रदेश के झांसी में नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया में झांसी मेयरसीट पर बीजेपी 50 हजार से अधिक के अंतर से जीती। बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने सपा के सतीश जतारिया और कांग्रेस के अरविंद को बड़े अंतर से हरा दिया है।
MAY 13, 2023 12:00 IST
Prayagraj Nikay Chunav Result: चकिया को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक चकिया को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 11:58 IST
Varanasi Nikay Chunav Result: वाराणसी में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक वाराणसी में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 11:51 IST
Jhansi Nikay Chunav Result: झांसी मेयर सीट पर बीजेपी की जीत
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। झांसी मेयर सीट पर बीजेपी की जीत हुई। बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने जीत दर्ज की।
MAY 13, 2023 11:46 IST
Prayagraj Nagar Nikay Chunav Result: प्रयागराज से बीजेपी के गणेश केसरवानी को अब तक मिले 23470 वोट
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक अब तक बीजेपी के गणेश केसरवानी को 23470 वोट मिले। सपा के अजय श्रीवास्तव को 10196 वोट, कांग्रेस प्रभा शंकर मिश्रा को 3299 वोट, बसपा के सईद अहमद को 3898 वोट और आम आदमी पार्टी मो कादिर को 1026 वोट मिले।
MAY 13, 2023 11:00 IST
Prayagraj Nagar Nikay Chunav Result:प्रयागराज से बीजेपी के गणेश केसरवानी आगे
प्रयागराज नगर निगम चुनाव में BJP आगे, भाजपा के गणेश केसरवानी को 11897 मत मिले, सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को 5026 वोट मिले, कांग्रेस की प्रभा शंकर मिश्रा को 1532 वोट मिले, बसपा से सईद अहमद को 1712 वोट मिले हैं, आप प्रत्याशी मोहम्मद कादिर को 541 वोट मिले।
MAY 13, 2023 10:12 IST
Prayagraj Nagar Nikay Election Result: प्रयागराज में अतीक पर कार्रवाई का असर, बीजेपी प्रत्याशी आगे
प्रयागराज नगर निगम में माफिया अतीक पर कार्रवाई का असर दिख रहा है। यहां से मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी लगातार आगे चल रहे है। बीजेपी प्रत्याशी 800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर चल रहे। बड़ी बात है कि यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी मोहम्द नकी खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। पतंग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे ओवैसी के उम्मीदवार काफी पीछे है। यहां भाजपा को सपा के अजय श्रीवास्तव टक्कर दे रहें है। बसपा ने पहले यहां अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद पार्टी ने टिकट नही दिया और सईद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
MAY 13, 2023 09:18 IST
Prayagraj Nagar Nikay Election Result: प्रयागराज- कोरांव नगर पंचायत में सपा आगे
प्रयागराज- कोरांव नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी आगे,सपा प्रत्याशी पूजा चतुर्वेदी आगे चल रहीं हैं, बीजेपी के नरसिंह केसरी अभी पीछे चल रहे है।
MAY 13, 2023 09:24 IST
Jhansi nikay Chunav Result: झांसी में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक झांसी के मेयर सीट पर बीजेपी आगे।
MAY 13, 2023 08:26 IST
Jhansi nikay Chunav Result: झांसी से बीजेपी आगे
झांसी मेयर सीट पर बीजेपी के बिहारी लाल आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 08:12 IST
Varanasi Nikay Chunav Result: बीजेपी मेयर प्रत्याशी आगे
वाराणसी के मेयर सीट पर बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 08:04 IST
UP Nikay Chunav Result: वाराणसी, प्रयागराज, झांसी में मतगणना शुरू
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी नगर निगमों मतगणना शुरू, किस पार्टी को जीत मिलेगी। थोड़ी देर में रूझान आने शुरू होंगे।
MAY 13, 2023 07:46 IST
Varanasi Nikay Chunav Result:वाराणसी में कौन बनेगा मेयर, नतीजे थोड़ी देर में
वाराणसी में मेयर कौन बनेगा, किस पार्टी को जीत मिलेगी। थोड़ी देर में नतीजे आएंगे।
MAY 13, 2023 07:15 IST
कुछ देर में आने शुरू होंगे यूपी निकाय चुनाव के नतीजे
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कुछ देर में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।
MAY 12, 2023 16:01 IST
झांसी प्रयागराज, वाराणसी में हो रही है वोटों की गिनती
झांसी, प्रयागराज और वाराणसी नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती 13 को हो रही है। यहां पल-पल के नतीजे मिलेंगे।
MAY 12, 2023 15:59 IST
झांसी में भी 4 मई को हुई वोटिंग
झांसी नगर निगम चुनाव भी चार मई को मतदान हुआ। वोटों की गिनती 13 मई को हो रही है।
MAY 12, 2023 15:57 IST
वाराणसी में भी चार मई को हुआ मतदान
वाराणसी नगर निगम चुनाव चार मई को मतदान हुआ। वोटों की गिनती 13 मई को हो रही है।
MAY 12, 2023 15:55 IST
प्रयागराज में चार मई को हुए चुनाव
प्रयागराज नगर निगम चुनाव चार मई को मतदान हुआ। वोटों की गिनती 13 मई को हो रही है।
MAY 12, 2023 15:51 IST
दो चरणों में हुए यूपी निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दो चरणो में हुए। पहला चार मई को मतदान हुआ। दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग हुई।
