Jammu kashmir voting, Assembly Election 2024 Updates: जम्मू-कश्मीर चुनाव: शाम 5 बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान
Jammu kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting Hindi News Updates, जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर में आज तीसरे चरण की वोटिंग हुई। तीसरे और अंतिम चरण में विधानसभा की 40 सीटों पर लोग उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कि.ा। इस 40 सीटों में 24 सीटें जम्मू संभाग और 16 कश्मीर संभाग में हैं। इन सभी सीटों पर 415 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी चरण में मुजफ्फर बेग और तारा चंद जैसे दिग्गज उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला मतदाताओं ने किया। जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर में आज वोट पड़े। तीसरे और अंतिम चरण की पूर्व संध्या पर सोमवार को सात जिलों में 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया। इस चरण के चुनाव में अहम झलकियों में पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों, वाल्मीकि समाज और गोरखा समुदाय की भागीदारी होगी, जिन्हें अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद ही विधानसभा, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों में मतदान का अधिकार मिला है। इससे पहले वे क्रमशः 2019 और 2020 में ब्लॉक विकास परिषद और जिला विकास परिषद चुनावों में मतदान कर चुके हैं।
Jammu kashmir voting, Assembly Election 2024 Updates: जम्मू-कश्मीर चुनाव: शाम 5 बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान
जम्मू-कश्मीर चुनाव: शाम 5 बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान
Jammu kashmir 3rd Phase Voting Live: जम्मू-कश्मीर चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: दोपहर एक बजे तक 44 प्रतिशत मतदान
Jammu kashmir 3rd Phase Voting Live: जम्मू-कश्मीर चुनाव : पूर्व मंत्रियों, उम्मीदवारों ने वोट डाले
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं आखिरी चरण में मंगलवार को जम्मू एवं सांबा जिलों में कई पूर्व मंत्रियों एवं उम्मीदवारों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर अपने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से कई ने कहा कि चुनाव में उल्लेखनीय मतदान प्रतिशत जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर लोकतंत्र की जीत है। पूर्व मंत्री एवं जम्मू उत्तर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार श्यामलाल शर्मा ने वोट डालने के बाद कहा, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है। लोगों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को हराया है। उन्होंने कहा, हम लोग सरकार बनाएंगे और हमारी जीत लोगों के समर्थन का प्रमाण होगी। लोग जम्मू-कश्मीर में निरंतर विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। सांबा जिले के रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने अपने परिवार के साथ यहां वोट डाला।
Jammu kashmir 3rd Phase Voting Live: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.60% मतदान दर्ज
बारामूला-8.89%
जम्मू-11.46%
कठुआ-13.09%
कुपवाड़ा-11.27%
सांबा-13.31%
उधमपुर-14.23%
