इलेक्शन

Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए

Gujarat By Election: गुजरात के जूनागढ़ में विसावदर और मेहसाणा जिले में कडी सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुआ, जिसमें कडी सीट पर अनुमानित 57.9 प्रतिशत जबकि विसावदर में 56.8 प्रतिशत मतदान हुआ।

Image

विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Gujarat By Election: गुजरात के विसावदर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पुनर्मतदान कराए जाने का आदेश दिया। विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने इन केंद्रों में फर्जी मतदान और बूथ कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। जूनागढ़ के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल राणावसिया ने शुक्रवार को कहा कि मतदान के दौरान ‘व्यवधान’ के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है, न कि फर्जी मतदान या बूथ पर कब्जा किए जाने के आप के दावे के कारण।

किन-किन मतदान केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर विसावदर निर्वाचन क्षेत्र के मलीदा और नव वघानिया मतदान केंद्रों पर शनिवार को सुबह छह बजे से पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया। बिना कोई विशेष कारण बताए, आयोग ने कहा कि यह निर्णय निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर तथा सभी भौतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

आप उम्मीदवार का आरोप

आप की गुजरात इकाई के प्रवक्ता करण बारोट ने दावा किया कि पार्टी द्वारा जूनागढ़ में स्थानीय चुनाव अधिकारियों को फर्जी मतदान और बूथ कब्जा किए जाने की शिकायत सौंपे जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। विसावदर से आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि कम से कम 10 गांवों में पूरे निर्वाचन क्षेत्र के औसत 57 प्रतिशत मतदान की तुलना में 10 से 30 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article