इलेक्शन

Karnataka Elections Date: कर्नाटक में बजा चुनाव का बिगुल, आचार संहिता आज से लागू, जानें वोटिंग की तारीख

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 29, 2023, 12:13 PM IST

karnataka assembly elections 2023 date : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में इस समय बीजेपी की सरकार है, हालांकि कांग्रेस और जेडीएस का कहना है कि जनता बदलाव पर मुहर लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Image

कर्नाटक विधानसभा के लिए तारीखों का होगा ऐलान

karnataka assembly elections 2023 date: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है। आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें

  • कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव, एक ही चरण में वोटिंग होगी।
  • 13 मई को कर्नाटक चुनाव के नतीजे आएंगे।
  • 80 प्लस वोटर्स के लिए खास सुविधाएं हैं।
  • 24 मई से पहले चुनावी प्रक्रिया समाप्त होगी।
  • कर्नाटक में 5.22 करोड़ मतदाता हैं।
  • 80 साल से ज्यादा लोग घर से वोट कर सकेंगे।
  • नए वोर्टस को जोड़ने पर जो दिया गया।
  • कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है।
  • 1 अप्रैल से जिनकी उम्र 18 साल है वो वोट कर सकेंगे। 240 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे।
  • कर्नाटक में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 रजिस्टर्ड मतदाता हैं।
  • पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
  • चुनाव आचार संहिता आज से लागू हो गया है।
  • 100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा वोटर हैं।

बता दें कि बी आर बोम्मई की अगुवाई में बीजेपी सत्ता पर काबिज है। 18 मई 2018 को सभी 224 विधानसभा सीटों में से 222 के लिए चुनाव कराए गए थे। नतीजों में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को सफलता मिली थी। एच डी कुमार स्वामी की अगुवाई में सरकार बनी। लेकिन सरकार ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रही। बीजेपी ने बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई में सरकार बनाने में कामयाब रही, जिसे विपक्ष ने ऑपरेशन लोटस का नाम दिया था।

2018 में बीजेपी थी सबसे बड़ी पार्टी

2018 के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। लेकिन 104 सीटों के साथ सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ों से पीछे रह गई थी। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी के होने के नाते बी एस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन फ्लोर पर वो अपना बहुमत साबित नहीं कर सके। उसके बाद जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी सरकार के मुखिया बने।

कांग्रेस, आप ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से 124 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की पहली सूची में सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार को टिकट दिया गया। डी के शिवकुमार का कहना है कि बस चुनावी समर की तारीखों का बेसब्री से इंतजार है जनता ने पहले से मन बना लिया। कर्नाटक की जनता के साथ साथ देश की जनता ने देखा कि किस तरह नैतिकता को ताख पर रखकर बीजेपी ने सरकार बनाई थी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी 80 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article