बिहार चुनाव में पैसों के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त, अब तक 33.97 करोड़ की जब्ती; खर्च पर्यवेक्षक भी तैनात

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पैसों के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में खर्च पर्यवेक्षकों को तैनात कर दिया है। ये अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे चुनावी खर्च पर नजर रखेंगे।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पैसों के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे नगद, शराब, नशे और फ्रीबीज के इस्तेमाल पर सख्ती से नजर रखें।

Election Commission

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

सभी एजेंसियों को मिले विशेष निर्देश

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर कई एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है। इनमें राज्य पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सीमा सुरक्षा बल, रेलवे सुरक्षा बल, सीआईएसएफ, डीआरआई, जीएसटी, कस्टम्स, आरबीआई और कई अन्य विभाग शामिल हैं।

End of Feed