Congress List: कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 11 नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने विरोध के बाद गोड्डा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।
आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस की नई लिस्ट में आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड से दो सीटें के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया, जहां उसने निशिकांत दुबे के खिलाफ पहले विधायक दीपिका सिंह पांडे को मैदान में उतारा था। दीपिका पांडे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष था और वो प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे थे।

कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट
रांची से कांग्रेस ने किसे दिया टिकट
वहीं कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं। यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा।
सात चरणों में मतदान
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू हुआ। पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जब कुल 543 सीटों में से 102 पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ।
