Punjab Assembly Election 2022 Voting: पंजाब में 117 सीटों पर मतदान संपन्न, 10 मार्च को आएंगे नतीजे
Punjab Assembly Election 2022 Voting: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। शाम 6 बजे तक यहां वोट डाले गए। पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा सहित विभिन्न दलों के बीच मुकाबला है। चुनाव से पहले आरोप तथा प्रत्यारोप जमकर हुआ।
Punjab Voting: पंजाब विधानसभा के लिए मतदान संपन्न हो गया है। करीब 2.14 करोड़ मतदाता 117 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं। 1,304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इस चुनाव से होगा। प्रत्याशियों में 93 महिलाएं भी शामिल हैं। वोटिंह शाम छह बजे तक चला। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।
पंजाब में मतदान की प्रक्रिया संपन्न
पंजाब में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 117 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इस चुनाव से होगा। नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी, जब पता चलेगा कि राज्य में जनता ने किस पार्टी के पक्ष में अपना वोट दिया है।
शाम 5 बजे तक यहां 63.44 फीसदी मतदान
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक यहां 63.44 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान को लेकर यहां लोगों में खासा उत्साह देखा गया है।
भगवंत मान बोले- युवाओं को कनाडा जाने से रोकना है
पंजाब में जारी विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी में कहा, युवाओं को रोज़गार देना है, उन्हें कनाडा जाने से रोकना है। खेती को पैरों पर खड़ा करना है। उद्योगों को वापस लाना है। ड्रग्स और माफिया राज ख़त्म करना है। जिन्होंने अब तक लूटा है उनसे हिसाब भी लेना है।
पंजाब में 3 बजे तक 49.81 फीसदी मतदान
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह है। वोटिंग के लिए लोगों की भारी भीड़ मतदान केंद्रों पर पहुंच रही है। अपराह्न 3 बजे तक यहां 49.81 फीसदी मतदान हो चुका है।
'शिरोमणि अकाली दल को 80 सीटें मिलेंगी'
शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि बीएसपी के साथ उनका गठबंधन 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इन सबके बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
'बड़ी संख्या में मतदान,संविधान का सम्मान'
आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में वोट करके पंजाब के 3 करोड़ लोग शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के संघर्ष और बाबा साहेब अम्बेडकर के लिखे हुए संविधान का सन्मान कर रहे हैं, उनका सपना पूरा कर रहे हैं।
पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश में सोनू सूद की कार जब्त
मोगा जिले के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया। घर से बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई : उनकी बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं. इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष मतदान होना चाहिए।
सोनू सूद की गाड़ी मोगा पुलिस के कब्जे में !
मोगा मे सोनू सूद के गाड़ी को मोगा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया गै। हालांकि कोई भी अधिकारी पुष्टि है। सोनू सूद की गाड़ी को मोगा के सिटी 1 थाने मे लाया गया ओर जिस समय पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया उस सोनू सूद गाड़ी मे मौजूद थे।
अमृतसर में अब तक मतदान प्रतिशत
अमृतसर 11 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक मतदान प्रतिशत टोटल 4.14% :9:00 बजे तक.
अजनाला 9%
अमृतसर केंद्रीय 2.30%
अमृतसर ईस्ट 1.10%
अमृतसर नार्थ 5.10 %
अमृतसर साउथ 4.5%
अमृतसर वेस्ट 2.30%
अटारी 6%
बाबा बकाला 1.90%
जंडियाला गुरु 5%
मजीठा 5.85%
राजासांसी 3.6%
सच के लिए मतदान कर रही है पंजाब की जनता- भगवंत मान
धूरी से किस्मत आजमा रहे आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम के दावेदार भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब की जनता सच के लिए वोट कर रही है। इस चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा।
पटियाला ही नहीं पंजाब भी जीतेंगे- कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ना सिर्फ पटियाला में जीत हासिल करेंगे बल्कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल होगी। मेरे हाथ पर पटियाला का ये वोट का निशान देखिए..उम्मीद है कि मैं जीतूंगा। बीजेपी के साथ पहले होने के सवाल पर कहा,क्योंकि राहुल गांधी बोला है इसलिए यही सब पूछ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने वोट डालने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत के तीखे सवाल का जवाब दिया-- कहा,मुझे कांग्रेस से कोई नोटिस नही मिला,मेरे लिए मेरा परिवार सबसे पहले है कांग्रेस को जो कार्रवाई करनी है करे। खालिस्तान का मुद्दा महत्वपूर्ण है हम इनके साथ नही,हम देश हित की बात करते हैं।
हम तो एक ही जगह तीन पीढ़ी से हैं खड़े- प्रकाश सिंह बादल
लंबी सीट से चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ेने कहा कि हम पिछली तीन पीढ़ियों से एक ही स्थान पर मजबूती से खड़े हैं। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे कई अन्य लोग चुनाव टिकट न मिलने पर अन्य पार्टियों में चले गए हैं।
जनता और उनके मुद्दों की होगी जीत- बिक्रम सिंह मजीठिया
अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम एस मजीठिया ने कहा कि जनता जीतेगी उनके मुद्दे जीतेंगे और जनता सिद्धू के अहंकार और नफरत की राजनीति को नकार देगी। उद्योगों का विकास नहीं हुआ है और व्यापार, बेरोजगार और गरीब मजदूरों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है।
11 बजे तक करीब 17.77 फीसद मतदान
पंजाब में 11 बजे तक करीब 17.77 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। पंजाब के अलग अलग हिस्सों में करीब 10 बजे तक मतदान की रफ्तार सुस्त रही। लेकिन अब लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
बूथ कैप्चरिंग की जा रही है- राघव चड्ढा
पंजाब में मतदान ने पकड़ी रफ्तार
पंजाब में अब मतदान ने रफ्तार पकड़ी है। लांबी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपने पिता प्रकाश सिंह बादल और पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।
'चन्नी को सीएम फेस बनाकर कांग्रेस ने अच्छा किया'
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह ने कहा कि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहे थे। उनके जीतने की क्षमता थी, यह वो नहीं बल्कि उनका सर्वेक्षण कहता था।फिर भी हाईकमान ने मेरी उपेक्षा की। मुझे चुनाव लड़ना था क्योंकि लोगों ने मुझे बताया था। उम्मीद है कि पास हो जाऊंगा।कांग्रेस ने एक अच्छा फैसला किया (चन्नी बतौर सीएम फेस)। लोगों ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया है, मेरे भाई के काम से पार्टी को फायदा होगा और वे सरकार बनाएंगे।
'पटियाला से कैप्टन साहब की होगी बड़ी जीत'
कांग्रेस की बागी सांसद परनीत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह. पंजाब लोक कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम पटियाला विधानसभा क्षेत्र से जीतेंगे। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव लाया जाना चाहिए। राज्य में शांति और आर्थिक स्थिरता कौन ला सकता है, इसके आधार पर वोट डाले जाने चाहिए।
मतदान के दिन बादल और अमरिंदर सिंह सिद्धू ने साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एक तरफ बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह की माफिया व्यवस्था है। दूसरी तरफ वे हैं जो पंजाब से प्यार करते हैं। हमने एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया, इसलिए, आज हमें सावधानी से मतदान करना है। बदलाव लाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।
पंजाब के भविष्य के लिए मतदान करें- अरविंद केजरीवाल
पंजाब में मतदान की रफ्तार सुस्त
पंजाब में मतदान की रफ्तार सुस्त है। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 4.80 फीसज मतदान दर्ज किया गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने गुरदासपुर के बूथ नंबर 145 पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
लुधियाना में मनीष तिवारी ने डाला वोट
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लुधियाना में मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो लोगों से अनुरोध करते हैं कि इस चुनाव में मतदान करते समय पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए जाति और धर्म से ऊपर उठें।
चन्नी ने शिव मंदिर में की पूजा अर्चा, बोले अच्छी सरकार की कामना
दिग्गजों ने मताधिकार का किया इस्तेमाल
पंजाब के शिक्षा, खेल और एनआरआई मामलों के मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनका कहना है कि पंजाब के लोगों में सीएम चन्नी द्वारा बनाए गए विश्वास पर वोटिंग होगी।मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद ने यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वोट डाला।वह कहती हैं, "एक नागरिक और मोगा की बेटी के रूप में, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं मोगा शहर को आगे ले जाऊं। मैं बूथों पर जाऊंगी और लोगों से मिलूंगी, वे मेरे आने का इंतजार कर रहे हैं।"
पीएम मोदी ने गुरुमुखी में किया ट्वीट
पंजाब के वित्त मंत्री ने क्या कहा
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि वो लोगों से इस चुनाव में सावधानी से मतदान करने का आग्रह करते हैं। कांग्रेस का वादा है कि अगर पार्टी को 'सरकारवाली पगड़ी' दी जाती है, तो वह राज्य को कभी निराश नहीं करेगी।
यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है
मतदान शुरू होने के साथ ही चन्नी- मान ने कही बड़ी बात
मतदान शुरू होने के साथ ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मतदान कर मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करें। आप का हर एक वोट कीमती है, तो आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए बदलाव का दिन है।
117 सीटों के लिए मतदान शुूरू
भारी सुरक्षा के बीच पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। चुनावी मैदान में सभी राजनीतिक दलों का दावा है कि जनता ने उनकी बातों पर भरोसा किया है और वो भारी मतों से जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं।
मतदान से पहले जीत के दावे
मतदान से ठीक पहले सभी दलों के नेता अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मोगा से कांग्रेस की उम्मीदवार ने कहा कि लोगों ने उन्हें भरोसा दिया है कि जिस तरह से लोग उनके समर्थन में आए उससे साफ है कि वो प्रचंड जीत हासिल करेंगी।
अब पंजाब की जनता के हाथ में फैसला- चन्नी
मतदान से ठीक पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। जनता दिल जीतने के लिए हमने पूरी कोशिश की है, अब पंजाब की जनता अपने बेहतर भविष्य का फैसला करने वाली है। बता दें कि सीएम चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दो जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं।
117 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा। भयमुक्त वातावरण में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस चुनाव में मतदान से पहले ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी जीत के दावे किए हैं।
अब से कुछ देर बाद मतदान होगा शुरू
कुछ देर बाद पंजाब की सभी 117 सीटों के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। उससे पहले पोलिंग कर्मचारियों मे मॉक पोल किया ताकि किसी तरह की खामी को दूर किया जा सके। मतदान भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है वो अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
इस चुनाव में चर्चित चेहरे जिनकी चुनावी किस्मत दांव पर लगी है उनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख हैं।
आप और शिअद के मुद्दे
आम आदमी पार्टी (आप) जो सबसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है वह शासन के दिल्ली मॉडल को पेश कर सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है। शिरोमणि अकाली दल का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है जो वर्ष 2020 में भाजपा के साथ कृषि कानूनों के मुद्दों पर नाता तोड़ने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरा है।
111 दिनों के काम पर वोट मांग रहे हैं चन्नी
अपनी सत्ता को कायम रखने की कोशिश कर रही सत्तारूढ़ कांग्रेस को विभिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न राजनीतिक विरोधियों के तीखे हमलों का सामना करना पड़ा है, जिनमें मादक पदार्थ और भ्रष्टाचार का मुद्दा शामिल है। वहीं, कांग्रेस इन हमलों का मुकाबला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिनों के कार्यकाल में बिजली की दरों और ईंधन की कीमत में कमी जैसे फैसलों से कर रही है।

