Election Results 2022: AAP के सभी विधायकों से अपील है, अहंकार न करें- भगवंत मान
Election Results 2022, Vidhan Sabha Chunav Result 2022, UP, Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Election Result 2022 : पांच राज्यों के नतीजे आए, जिससे स्पष्ट हो गया कि 4 में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाएगी, जबकि पंजाब में अब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने जा रही है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार होगी।
Election Results 2022, UP, Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Election Result 2022 : कल यानी 10 मार्च को पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनने जा रही है, वहीं उत्तराखंड और गोवा में भी बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है। मणिपुर में भी फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसके अलावा पंजाब में सत्ता परिवर्तन हुआ है और यहां आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्यपाल गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। धामी ने कहा कि चूंकि हमें एक नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए हमने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया।
यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट, यहां देखें सपा के विजेता उम्मीदवारों की सूची
यहां देखें-यूपी चुनाव में विजयी BJP उम्मीदवारों की पूरी सूची
भगवंत मान ने कहा कि हमें किसी से लड़ाई नहीं करनी है- जीवनजोत कौर
नीतीश कुमार से मिले मणिपुर के 6 नवनिर्वाचित जदयू विधायक
शपथ ग्रहण 'महलों' में नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों में होगा- भगवंत मान
आप के पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने मैंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अब शपथ ग्रहण 'महलों' में नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों में होगा। हम 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव में उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में शपथ लेंगे।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया- हिमंत बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया। यह पीएम मोदी की नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा के विकल्प के रूप में खारिज कर दिया है। 2026 तक कांग्रेस एक जिले की राजनीतिक पार्टी बन जाएगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जल्द लेंगे दूसरी बार सीएम पद की शपथ
सीएम योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंपा। वे कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस्तीफा देने पहुंचे थे। जल्द दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है, पंजाब को लूटा, यूपी में किया इस्तेमाल- आप विधायक
आप विधायक अशोक पाराशरी ने कहा कि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड फर्म बन गई है, उन्होंने पंजाब को लूटा और यूपी चुनाव के लिए पैसे का इस्तेमाल किया। लोगों को पता चला कि कांग्रेस अकाली दल की बी टीम है। हम लोगों के लिए काम करेंगे, हम जनता के बीच रह रहे हैं और उनके मुद्दों से वाकिफ हैं।
भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की लेंगे शपथ, 13 मार्च को केजरीवाल के साथ अमृतसर में करेंगे रोड शो
आप विधायक दल की बैठक आज शाम चंडीगढ़ में होगी। नवनिर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को अपना नेता चुनेंगे। आप के पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। वह दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।
हम एनपीपी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं- एन बीरेन सिंह
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया लेकिन उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक जारी रखने के लिए कहा। हमारी विधानसभा 19 मार्च तक चलेगी, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह उसी के अनुसार होगा। मणिपुर में बीजेपी को पूर्ण बहुमत (32 सीटें) मिली है। हम एनपीपी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। एनपीएफ शायद और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी हमें समर्थन देने की इच्छा व्यक्त की। केंद्रीय नेताओं से सलाह मशविरा कर लिया जाएगा फैसला।
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह केंद्रीय पर्यवेक्षक तय करेंगे- प्रमोद सावंत
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि आज कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक थी। हमने सभी को धन्यवाद दिया। हमने 14 मार्च से विधानसभा भंग करने का संकल्प भी लिया क्योंकि कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह केंद्रीय पर्यवेक्षक द्वारा तय किया जाएगा।
केजरीवाल से मिले भगवंत मान
पंजाब चुनाव में मिली जीत के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान। उन्होंने केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
पंजाब चुनाव में मिली जीत के बाद दिल्ली में #ArvindKejriwal से मिलने पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल के पैर छूकर लिए आशीर्वाद@NAINAYADAV_06 #Punjab #BhagwantMann pic.twitter.com/XlAVkJ4akw
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 11, 2022
लोगों ने एक महान निर्णय लिया, जनता कभी गलत नहीं होती: सिद्धू
कांग्रेस पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आप जो बोते हैं वही काटते हैं...यह चुनाव एक बदलाव के लिए था...लोगों ने एक महान निर्णय लिया...जनता कभी गलत नहीं होती...मैं इस बारे में गहराई से नहीं सोच रहा हूं कि लोगों ने चन्नी के चेहरे को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया है या नहीं। सिद्धू के लिए खोदे गड्ढों में गए लोग 10 फीट गहरे दब गए। जो बीत गया उसे जाने दो...लोगों ने बदलाव के लिए आप को वोट दिया है, मैं उन्हें बधाई देता हूं...नए बीज बोने हैं...'चिंता' नहीं 'चिंतन' करना चाहिए।
उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। धामी ने कहा कि चूंकि हमें एक नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए हमने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक जारी रखने के लिए कहा है। हमें लोगों का प्यार मिला है और अभूतपूर्व परिणाम देखने को मिले हैं। राजभवन में सीएम धामी के साथ 4 कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and the state cabinet tendered their resignation to Governor Gurmit Singh.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 11, 2022
CM Dhami says, "Since we've received a new mandate & this tenure is complete we gave resignation to Governor. He told me to continue until the new govt is sworn in." pic.twitter.com/o2kEp01EEn
Uttar Pradesh: 15 मार्च को शपथ ले सकते हैं योगी आदित्यनाथ
सूत्रों से जानकारी मिली है कि होली से पहले 15 मार्च को योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। पीएम मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
उत्तराखंड: धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल पर्यवेक्षक नियुक्त
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को उत्तराखंड में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जल्द ही दोनों उत्तराखंड जाकर विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में राजभवन पहुंचे हैं। उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की लेकिन सीएम धामी अपनी सीट खटीमा से हार गए।
Punjab: चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ लेने तक जारी रखने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।
UP: डिप्टी सीएम पद के लिए चार नामों पर चर्चा
उत्तर प्रदेश में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक डिप्टी CM बनाए जा सकते हैं, सतीश महाना भी डिप्टी CM बनाए जा सकते हैं। दिनेश शर्मा को डिप्टी CM पद पर मौका नहीं मिल सकता है। डिप्टी CM के लिए स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर भी चर्चा है। इस पद के लिए लक्ष्मीकांत बाजपेई के नाम पर भी चर्चा है।
#BREAKING | योगी सरकार 2 में ब्रजेश पाठक और सतीश महाना बनाए जा सकते हैं डिप्टी सीएम, सुरेश खन्ना बन सकते हैं स्पीकर- सूत्र
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 11, 2022
संवाददाता @Mishra1anuj दे रहे हैं ज्यादा जानकारी@himanshdxt #UPElections2022 pic.twitter.com/tsNv5xdmLa
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हार का मंथन होगा
पांचों राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब सोनिया गांधी जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति बैठक बुलाएंगी, जिसमें हार को लेकर मंथन और समीक्षा की जाएगी। सांसद शशि थरूर ने पांचों राज्यों में मिली हार पर पार्टी के सांगठनिक नेतृत्व में सुधार करने की मांग की है।
मायावती-ओवैसी को पद्म विभूषण, भारत रत्न दिया जाना चाहिए: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की। यूपी उनका राज्य था, फिर भी अखिलेश यादव की सीटें 3 गुना बढ़ गई हैं, 42 से 125 से ज्यादा हो गई हैं। मायावती और ओवैसी ने बीजेपी की जीत में योगदान दिया है, इसलिए उन्हें पद्म विभूषण, भारत रत्न दिया जाना चाहिए। बीजेपी 4 राज्यों में जीती है, हमें परेशान होने की कोई बात नहीं है, हम आपकी खुशी का हिस्सा हैं। उत्तराखंड के सीएम क्यों हारे? गोवा में दो उपमुख्यमंत्री हारे सबसे अधिक चिंता का विषय पंजाब है; भाजपा जैसी राष्ट्रवादी पार्टी को पंजाब में पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। पीएम, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सभी ने पंजाब में जबरदस्त प्रचार किया, फिर आप पंजाब में क्यों हारे? यूपी, उत्तराखंड, गोवा पहले से आपका था, जो ठीक है। लेकिन, आप यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की तुलना में पंजाब में अधिक हारे हैं।
दिल्ली में BJP की बैठक, योगी भी हो सकते हैं शामिल
यूपी चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी की आज संगठन की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में यूपी सीएम योगी भी शामिल हो सकते है। इसके अलावा इस बैठक में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल होंगे।
कांग्रेस की हार के बाद G-23 नेताओं की बैठक जल्द
5 राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद G-23 नेताओं की बैठक जल्द हो सकती है। गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक हो सकती है। इस बैठक में कांग्रेस की हार के कारणों पर मंथन होगा। G-23 पार्टी मैनेजर्स को जिम्मेदार मानता है। G-23 नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। अक्टूबर तक कांग्रेस का नया अध्यक्ष बन सकता है।
केजरीवाल से मिलने दिल्ली आ रहे भगवंत मान
पंजाब से आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने जा रहा हूं, आज शाम तक आपको तारीख दूंगा। कल राज्यपाल से मिलूंगा, इसके बाद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ ग्रहण करूंगा।
UP Results: बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें
उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सहयोगियों समेत 273 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।
Punjab Results: पंजाब में AAP की सरकार
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया। इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जैसे बड़े नेता को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

