UP Election 2022 1st Phase voting: उत्तर प्रदेश के पहले चरण 60% से ज्यादा वोटिंग, शामली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ
UP Assembly Election 2022 1st Phase Voting: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए आज 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को 6 बजे तक चला। वोटिंग को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा गया। आज शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में मतदान हुआ।
UP Assembly Election 1st Phase Voting: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है जिसे लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा गया। वक्त बढ़ने के साथ ही पोलिंग सेंटर पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। कई दिग्गज नेताओं ने भी मतदान किया। कई केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के खराब होने और जानबूझकर मतदान धीमी कराए जाने के आरोपों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल का भी एक प्रत्याशी जीता था। यहां हम आपको मतदान से जुड़ी हर ताजा अपडेट दे रहे हैं-
शामली में सबसे ज्यादा वोटिंग
आयोग के मुताबिक आगरा में 60.33 फीसदी, अलीगढ़ में 60.49 फीसदी, बागपत में 61.35 फीसदी, बुलंदशहर में 60.52 फीसदी, गौतम बौद्ध नगर में 56.73 फीसदी, गाजियाबाद में 54.77 फीसदी, हापुड़ में 60.50 फीसदी, मथुरा में 63.28 फीसदी, मेरठ में 60.91 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 65.34 प्रतिशत और शामली 69.42 प्रतिशत में मतदान हुआ।
पहले चरण में 60.17% मतदान हुआ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 60.17% मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया है और कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
वोटिंग के बाद CM योगी ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का प्रथम चरण आज शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। लोकतंत्र के महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद। आपका मतदान 'नए उत्तर प्रदेश' की नींव को मजबूती प्रदान करेगा। भारत माता की जय!
शाम 6 बजे खत्म हुआ मतदान
Electronic Voting Machines being sealed after conclusion of first phase of UP Assembly elections; Visuals from Public Inter College polling station in Kairana, Shamli
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
The district has recorded 61.78% voter turnout till 5 pm pic.twitter.com/eIN9yrGSNJ
शाम 5 बजे तक 57.79% वोटिंग हुई
शामली में 61.78%, मुजफ्फरनगर में 62.14% मेरठ में 58.52%, बागपत में 61.35%, गाजियाबाद में 54.77% हापुड़ में 60.50%, गौतम बुद्ध नगर में 54.77%, बुलंदशहर में 60.52%, अलीगढ़ में 57.25%, मथुरा में 58.51% और आगरा में 56.61% वोटिंग हुई है।
3 बजे तक 48.24% वोटिंग हुई
अखिलेश का आरोप
कांग्रेस ने उप्र के लिए 33 उम्मीदवार और घोषित किए, योगी के खिलाफ चेतना पांडेय को उतारा
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 33 और उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। पार्टी ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपनी स्थानीय नेता चेतना पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। यह राज्य में कांग्रेस उम्मीदवारों की नौवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 400 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है।
अभी तक सबसे अधिक वोटिंग शामली में
निर्वाचान आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न एक बजे तक शामली में औसतन 41.16 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 35.73, मेरठ में 34.51, बागपत में 38.01, गाजियाबाद में 33.40, हापुड़ में 39.97, गौतम बुद्ध नगर में 30.53, बुलंदशहर में 37.03, अलीगढ़ में 32.07, मथुरा में 36.26 और आगरा में 36.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। समाजवादी पार्टी ने कैराना विधानसभा के कुछ मतदान बूथों पर गरीब मतदाताओं को कथित तौर पर डरा धमका कर वापस भेजे जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।
Uttar Pradesh Voting Percentage: दोपहर एक बजे तक 35.03 % मतदान
हिंदू बनाम मुस्लिम को मुद्दा बनाकर सीटें बढ़ाना चाहते है संघ-बीजेपी : टिकैत
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले चरण की 58 सीटों पर जारी मतदान के बीच भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पर हिंदू बनाम मुस्लिम को मुद्दा बनाकर सीटें बढ़ाने का आरोप लगाया है। बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को दावा किया कि बीजेपी-आरएसएस की एक आंतरिक रिपोर्ट यह है जोकि इन्हें ये बताती है कि यूपी में कुल 140 सीटें आ रही हैं। अब ये चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बनाकर अपनी कुछ सीटें बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश चुनाव में 140 से 165 के बीच में सीटों पर ही जीत मिलेगी, यह इनकी अपनी रिपोर्ट है।
Noida Election Update: यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष ने नोएडा में डाला वोटा
उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने नोएडा एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा, “लोग वोट जरूर डालें क्योंकि यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। मेरे हिसाब से जो लोग वोट डालते हैं वह राष्ट्र भक्त है क्योंकि उसे अपने राष्ट्र की चिंता है।”
पीएम की रैली और प्रियंका का रोड-शो
पहले चरण के मतदान के बीच रामपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं। वहीं पीएम मोदी ने सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'कानून व्यवस्था सुधरने पर यूपी में, निवेशकों में एक बार फिर औद्योगिक विकास का विश्वास आया है। भाजपा सरकार यूपी के हर जिले, हर क्षेत्र की ताकत, वहां की विशेषता को पहचानकर, उसे बढ़ाने में जुटी है। इसी सोच के साथ वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना शुरू की गई है।'
Mant assembly constituency Update: सपा रालोद उम्मीदवार बोले- जीत को लेकर आश्वस्त
वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की शिकायत
उधर, बागपत में कथित फर्जी मतदान करने आए एक युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है। शुरू में कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली जिन्हें कुछ समय बाद दूर कर लिया गया। पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हो रहा है। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।
स्वतंत्रदेव सिंह का विपक्ष पर निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'अभी वोटिंग का आधा दिन भी नहीं हुआ है और विपक्ष ने अपनी पूरी हार मान ली है…अपने बूथों पर सन्नाटा देख कर EVM को दोष देना शुरू हो गया है!'
UP Voting Percentage: 11 बजे तक 20 फीसदी से अधिक वोटिंग
Agra Elections Update: बेबी रानी मौर्य ने कही ये बात
Bulandshahr Voting Percentage: बुलंदशहर में जमकर वोटिंग
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का सपा-बसपा पर निशाना
मेरठ में ईवीएम में खराबी की समस्या का किया गया हल
मेरठ में कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबर सामने आई है। मेरठ के डीएम ने कहा, 'कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम में खराबी की शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया और मतदान फिर से शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस, अर्धसैनिक बल तैनात है। अधिक मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए, हमने मतदान केंद्रों पर महिलाओं और सेल्फी पॉइंट के लिए पिंक पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं।'
Kairana Vidhan sabha Update: मृगांका को है अपनी जीत का भरोसा
बीजेपी बनाएगी बहुमत के साथ सरकार- वीके सिंह
गाजियाबाद में मतदान करने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह, 'मुझे लगता है कि बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी... जिन मुद्दों पर किसानों ने विरोध किया, वे पश्चिमी यूपी को प्रभावित नहीं करते। यह गन्ने की बेल्ट है, किसानों को उनकी राशि मिली है। चीनी मिलें खुल गईं, इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है। किसान खुद देख सकते हैं।
Mathura का हाल: जानिए क्या कहती हैं मथुरा की महिलाएं
Noida विधायक पंकज सिंह का सपा पर हमला
नोएडा से विधायक और भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने सपा बसपा पर हमला करते हुए कहा कहा, 'पिछले 5 वर्षों में नोएडा में सकारात्मक बदलाव और विकास लाए गए हैं। जब सपा-बसपा-कांग्रेस पाकिस्तान और चीन का समर्थन करते हैं, तो वे देश के लोगों से क्या कह सकते हैं?'
Ghaziabad का हाल: फर्जी वोटिंग की शिकायत
गाजियाबाद में फर्जी वोटिंग की शिकायत सामने आई है। यहां एक 71 साल की महिला वोटर ने लगाया पोस्टल बैलेट के माध्यम से फर्जी मतदान करने का आरोप। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है।
UP First Phase Election: अनुराग ठाकुर की अपील
Voting Percentage: जानिए 9 बजे का मतदान प्रतिशत
Agra और Mathura में पहले चरण का हाल
Bulandshahr and Kairana Vidhan Sabha: बुलंदशहर पर सुबह नौ बजे तक 7 फीसदी मतदान
बुलंदशहर में सुबह नौ बजे तक 7 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं कैराना से सपा उम्मीदवार नाहिद हसन की बहन ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि जनता झूठ के खिलाफ वोट डालेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रत्याक्षी से हमारी कोई लड़ाई नहीं है बल्कि लड़ाई तो जनता लड़ेगी भाजपा के खिलाफ। उन्होंने सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है।
Shamli Vidhan Sabha: समाजवादी पार्टी का आरोप
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया और कहा, 'शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347,348,349,350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है। तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।'
Baghpat Vidhan Sabha: बागपत का हाल
UP first phase election: Jayant Chaudhary नहीं डालेंगे वोट
उत्तर प्रदेश फर्स्ट फेज वोटिंग अपडेट: मेरठ के किठौर का हाल
लोगों में दिख रहा है मतदान के प्रति उत्साह
शामली में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है मतदान
शामली की डीएम जसजीत कौर ने चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कहा, 'सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुछ बूथों से ईवीएम के संबंध में कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, हम वहां पर मशीनों को बदल रहे हैं और उनके मामले को हल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान जारी है, कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं है।'
गाजियाबाद और शामली का हाल
संगीत सोम और श्रीकांत शर्मा ने किया मतदान
मुजफ्फरनगर में ईवीएम हुई खराब
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीट
बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वीट
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कर कहा, 'यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत। यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पाँच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे। बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं।'
आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एसपी सिटी आगरा, विकास कुमार ने बताया, 'पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सुबह से चक्कर लगा रहे हैं। सभी बूथों पर सीएपीएफ की 129 कंपनी फोर्स तैनात है। जिले में कोई बूथ ऐसा नहीं है जहां सीएपीएफ तैनात नहीं है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सिविल पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं।'
सुबह से ही लाइन में खड़े हैं वोटर
कान्हा के दर पर मंत्री जी
नोएडा के डीएम ने किया लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह
गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मैं नागरिकों से आज मतदान करने के लिए घरों से बाहर आने का आग्रह करता हूं। आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात और वीडियोग्राफी की जा रही है। मतदान केंद्रों पर सभी COVID19 प्रोटोकॉल्स का पालन किया जा रहा है'
कई केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइन
अमित शाह की वोटरों से अपील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। अमित शाह ने लिखा, 'आज उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान है। मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूँ कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।'
मतदान केंद्रों पर कतारें
मतदान शुरू
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 10,853 मतदान केन्द्र और 26,027 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए 48 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं।
पीएम मोदी की अपील
2.28 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण के निर्वाचन में कुल 58 विधानसभा सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं।
चुनाव ड्यूटी में जा रहे अर्द्धसैनिक बल के जवानों की बस को डंपर ने मारी टक्कर, चालक घायल
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को चुनाव ड्यूटी में जा रहे अर्द्धसैनिक बल के जवानों की बस को दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक डंपर ने टक्कर मार दी,जिसमें बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान बस से जा रहे थे।
2017 में बीजेपी ने हासिल की थी यहां बंपर जीत
विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को पहले इस चरण में शामिल 58 में से 53 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी इसके अलावा एक सीट राष्ट्रीय लोकदल के हिस्से में गयी थी। कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाए जाने कारण इस चरण में ज्यादातर प्रचार वर्चुअल माध्यम से हुआ है।






