Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण में 68.52 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज, मतदाताओं ने भी स्वतंत्र भारत में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज़्यादा, लगभग 66.9 प्रतिशत मतदान किया।
महिलाओं ने चुनाव आयोग पर जताया भरोसा: ज्ञानेश कुमार
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं ने चुनाव आयोग में अपना पूरा विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक का सबसे ज़्यादा, 71% मतदान हुआ। बिहार में हुए इन पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनावों ने पूरे भारत को एक सबक सिखाया है। चुनाव आयोग हमेशा अपने मतदाताओं के साथ खड़ा रहा है, उनके साथ खड़ा है, और आगे भी खड़ा रहेगा।
इन जिलों में हुई बंपर वोटिंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि दोनों चरणों को मिलाकर 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों चरण मिलकर कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में सबसे अधिक मतदान हुए। यहां का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से अधिक रहा।
