Bihar Chunav 2025 Exit Poll: आ गया बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल, तेजस्वी-प्रशांत को झटका, नीतीश की वापसी के संकेत
Bihar Chunav Exit Poll Result, बिहार विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, Bihar Vidhan Sabha Election Exit Poll Result 2025 Live Updates (एग्जिट पोल 2025 के नतीजे लाइव): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल आज यानि कि मंगलवार को आ गया है। बिहार में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी कर दिए गए। बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार वापसी करते दिख रहे हैं। बिहार एग्जिट पोल के सबसे तेज और सटीक नतीजे पाने के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।
Bihar Chunav 2025 Exit Poll: आ गया बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल, तेजस्वी-प्रशांत को झटका, नीतीश की वापसी के संकेत
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result, बिहार विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, Bihar Vidhan Sabha Election Exit Poll Result 2025 Live Updates (एग्जिट पोल 2025 के नतीजे): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एग्जिट पोल आज आ गया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों ने बिहार का एग्जिट पोल जारी कर दिया है। बिहार में नीतीश कुमार वापसी करते दिख रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का फाइनल रिजल्ट 14 नवंबर को ही आएगा।
क्या होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल वे सर्वेक्षण होते हैं जिन्हें मीडिया संस्थान या शोध एजेंसियां मतदान केंद्रों से निकलने के तुरंत बाद मतदाताओं से बातचीत करके करती हैं। इनका उद्देश्य यह समझना होता है कि मतदाता किन मुद्दों से प्रभावित हुए और उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर विश्लेषक यह अनुमान लगाते हैं कि मतगणना के बाद किस पार्टी को बढ़त मिल सकती है या कौन विजेता बन सकता है। एग्जिट पोल में मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया, और उनके उत्तरों को जोड़कर एक संभावित चुनाव परिणाम का आकलन तैयार किया जाता है। ये सर्वेक्षण आमतौर पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधि नमूनों पर आधारित होते हैं, ताकि वे पूरे राज्य या देश के वृहद मतदान रुझानों को सही तरीके से प्रतिबिंबित कर सकें।
ये भी पढ़ें- JVC Exit Poll 2025: एग्जिट पोल ने कर दिया साफ; 25 से 30, फिर से नीतीश; NDA को 143 सीटें मिलने का अनुमान
बिहार में दूसरे चरण में कितना मतदान?
शाम पांच बजे तक बिहार में दूसरे चरण में 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। किशनगंज में 76.26 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद कटिहार (75.23 प्रतिशत), पूर्णिया (73.79 प्रतिशत), सुपौल (70.69 प्रतिशत) और पूर्वी चंपारण (69.31 प्रतिशत) का स्थान रहा। सबसे कम मतदान नवादा में 57.11 प्रतिशत रहा, उसके बाद रोहतास (60.69 प्रतिशत), मधुबनी (61.79 प्रतिशत), अरवल (63.06 प्रतिशत) का स्थान रहा।
बिहार में दो चरणों में मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल दो चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 121 सीट पर हुए मतदान में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक मतदान है। बिहार में दूसरे एवं अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 122 सीट पर मतदान हुआ। इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कई मंत्रियों सहित 1,302 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य तय होगा। इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के छोटे सहयोगी दलों- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए भी शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।
दूसरा चरण निर्णायक
बिहार में दूसरा चरण अगली राज्य सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाएगा और हफ्तों से चल रहे सघन चुनाव प्रचार का समापन करेगा। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में मध्य, पश्चिमी और उत्तरी बिहार के कुछ हिस्से शामिल हैं। लगभग 3.7 करोड़ मतदाता, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं, 45,399 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र हैं, जो राज्य में किसी भी चुनाव चरण के लिए स्थापित किए गए अब तक के सबसे अधिक मतदान केंद्र हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग पर
Bihar Exit Poll Results 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल रहा ?
- NDA: 45%
- Mahagathbandhan: 42%
- JanSuraaj: 6% Other: 7%
Bihar Exit Poll Results 2025 Live: दिल्ली सट्टा बाजार अनुमान
- कुल सीटें: 243
- दिल्ली सट्टा बाजार अनुमान:
- भाजपा: 69-71
- जदयू: 59-61
- राजद: 67-69
- एनडीए: 142-145
- महागठबंधन: 88-91
- भविष्यवाणी: एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates, JVC Exit Poll:: बिहार सीट शेयर अनुमान
जेवीसी का एग्जिट पोल के अनुसार बिहार सीट शेयर अनुमान- कुल सीटें: 243
- NDA: 143
- महागठबंधन: 95
- जनसुराज: 0-2
- अन्य: 3
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates, JVC Exit Poll: तिरहुत में NDA को बंपर बढ़त
JVC Exit Poll में तिरहुत क्षेत्र एनडीए काफी आगे दिख रही है।- कुल सीट: 49
- एनडीए 32-35
- महागठबंधन 13-14
- जनसुराज 0-1
- अन्य 0-1
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates, JVC Exit Poll: महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलने की संभावना
जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलने का अनुमान है। 2025 में, बिहार में मुख्य मुकाबला भाजपा-जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है। एनडीए जहां सुशासन बाबू उर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है, वहीं महागठबंधन ने तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व पर दांव लगाया है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग पर
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates, JVC Exit Poll: जेवीसी के एग्जिट पोल में भोजपुर में किसे बढ़त?
जेवीसी के एग्जिट पोल में भोजपुर में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है।- भोजपुर 55 सीटें
- NDA 27-31
- महागठबंधन- 23-27
- अन्य 0-1
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates, JVC Exit Poll: जेवीसी के एग्जिट पोल में मगध में किसे बढ़त?
जेवीसी के एग्जिट पोल में मगध में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।- मगध क्षेत्र 50 सीटें
- एनडीए 21-27
- महागठबंधन- 23-29
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates, JVC Exit Poll: मिथलांचल में एनडीए को बढ़त मिल सकती है
JVC के एक्जिट पोल में मिथलांचल में एनडीए को बढ़त दिख रही है।- मिथिलांचल - 42 सीटें
- एनडीए 31-32
- महागठबंधन- 10-11
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल कल जारी होगा
बिहार चुनाव के लिए एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल कल 12 नवंबर 2025 को शाम 5:30 बजे से जारी किया जाएगा!बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग पर
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: एग्जिट पोल क्या हैं?
एग्जिट पोल वे सर्वेक्षण होते हैं जिन्हें मीडिया संस्थान या शोध एजेंसियां मतदान केंद्रों से निकलने के तुरंत बाद मतदाताओं से बातचीत करके करती हैं। इनका उद्देश्य यह समझना होता है कि मतदाता किन मुद्दों से प्रभावित हुए और उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर विश्लेषक यह अनुमान लगाते हैं कि मतगणना के बाद किस पार्टी को बढ़त मिल सकती है या कौन विजेता बन सकता है। एग्जिट पोल में मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया, और उनके उत्तरों को जोड़कर एक संभावित चुनाव परिणाम का आकलन तैयार किया जाता है।
ये सर्वेक्षण आमतौर पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधि नमूनों पर आधारित होते हैं, ताकि वे पूरे राज्य या देश के वृहद मतदान रुझानों को सही तरीके से प्रतिबिंबित कर सकें।
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: किशनगंज में सबसे ज़्यादा मतदान, नवादा में सबसे कम
बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेट: किशनगंज में 76.26 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद कटिहार (75.23 प्रतिशत), पूर्णिया (73.79 प्रतिशत), सुपौल (70.69 प्रतिशत) और पूर्वी चंपारण (69.31 प्रतिशत) का स्थान रहा। सबसे कम मतदान नवादा में 57.11 प्रतिशत रहा, उसके बाद रोहतास (60.69 प्रतिशत), मधुबनी (61.79 प्रतिशत), अरवल (63.06 प्रतिशत) का स्थान रहा।Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: दूसरे चरण में कितने उम्मीदवार
चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच गए हैं। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदान को लेकर सुरक्षा का कड़े प्रबंध किए गए हैं।Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: शाम पांच बजे तक कितना मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज दूसरे चरण का मतदान हुआ। दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.14% प्रतिशत मतदान हुआ है, जो पहले चरण से भी ज्यादा है। बिहार में पहले चरण में 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। बिहार चुनाव के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को ये पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग पर
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए मतदान
दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं।Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: ओपिनियन पोल बनाम एग्जिट पोल में अंतर
चुनाव सर्वेक्षण दो श्रेणियों में आते हैं - ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल। मतदाताओं की भावनाओं को समझने के लिए मतदान शुरू होने से पहले ओपिनियन पोल किए जाते हैं। एग्जिट पोल मतदाताओं द्वारा मतदान करने और एग्जिट पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करने के बाद किए जाते हैं। एग्जिट पोल संभावित परिणामों का शुरुआती संकेत देते हैं, लेकिन नमूना आकार, जनसांख्यिकी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व में अंतर अक्सर असल परिणामों को अनुमानों से काफी अलग बना देती है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग पर
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: कहां देखें बिहार एग्जिट पोल
दर्शक टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) और टाइम्स नाउ (Times Now) चैनलों और उनके संबंधित यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर बिहार एग्जिट पोल की लाइव कवरेज देख सकते हैं। परिणाम और अपडेट www.timesnowhindi.com के बिहार चुनाव पेज (https://www.timesnowhindi.com/elections) और नेटवर्क के सोशल मीडिया हैंडल और मीडिया पार्टनर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग पर
Bihar Chunav 2025 Exit Poll Result Live Updates: अब से कुछ समय बाद आएगा एग्जिट पोल
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान का समय खत्म हो गया है। अब से कुछ समय बाद बिहार के लिए एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एग्जिट पोल ( times now exit poll, C-voters, axix my india, today chanakya ) आज तक के रिजल्ट के अपडेट देखते रहे हमारे लाइव ब्लॉग परमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: गठबंधन तनाव, कानूनी विवाद और राजनीतिक समीकरणों की परीक्षा, आज होगा मतदान
कौन हैं लगातार 35 साल से जीत रहे प्रेम कुमार, जिन्हें बनाया जा रहा है बिहार विधानसभा का अध्यक्ष
VIDEO: बिहार में नीतीश सरकार को समर्थन देने के लिए ओवैसी तैयार, पर AIMIM प्रमुख ने रखी ये शर्त
Maharashtra local body elections: BJP ने किया वोटिंग से पहले ही 100 पार्षदों के निर्विरोध जीत का दावा, पढ़ें- पूरा मामला
Shreyasi Singh: जानें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली 'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह कौन हैं?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited