इलेक्शन

Bihar Election: तेज प्रताप यादव लगा रहे पोलिंग बूथ के चक्कर, बोले- जीत को लेकर आश्वस्त, माता-पिता का आर्शीवाद साथ

पटना में वोट डालने के बाद यादव ने नागरिकों से घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मुझे महुआ सीट जीतनी है। मेरा मुकाबला राजद और लोजपा के उम्मीदवारों से है, जनता काम करने वाले उम्मीदवार को पसंद करेगी और 'फर्जीवाड़ा' करने वाले उम्मीदवार को नकार देगी।'

Image

तेज प्रताप यादव दिखे जीत को लेकर आश्वस्त (ANI)

Tej Pratap Yadav: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। मेरे साथ मेरे माता-पिता और जनता का आशीर्वाद है। वहीं, तेज प्रताप यादव ने मतदान के दौरान निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।

'मुझे महुआ सीट जीतनी है'

इससे पहले पटना में वोट डालने के बाद यादव ने नागरिकों से घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मुझे महुआ सीट जीतनी है। मेरा मुकाबला राजद और लोजपा के उम्मीदवारों से है... जनता काम करने वाले उम्मीदवार को पसंद करेगी और 'फर्जीवाड़ा' करने वाले उम्मीदवार को नकार देगी।'

राजद के समर्थन के बिना चुनाव लड़ रहे यादव भाइयों में से बड़े तेज प्रताप ने कहा कि विजेता का पता 14 नवंबर को ही चलेगा। उन्होंने कहा, 'अगर किसी को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वे उसे क्यों जाने देंगे? 14 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन क्या बनेगा।' उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वे उनके विकास के लिए काम करते रहेंगे।

माता-पिता का आर्शीवाद

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा, 'माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है।' इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को आशीर्वाद दिया।

राबड़ी देवी ने ANI को बताया, "मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं। तेज प्रताप अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं। दोनों को शुभकामनाएं। मैं बिहार के लोगों से अपील करती हूं कि वे घर से बाहर निकलें और मतदान करें और अपने मताधिकार को न भूलें।'

इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाई है और महुआ से अपनी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।

हसनपुर से वर्तमान विधायक यादव ने 2015 से 2020 तक महुआ का प्रतिनिधित्व किया था। तेज प्रताप को राजद के मुकेश कुमार रौशन से कड़ी चुनौती मिलेगी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article