Bihar Assembly Election, VIP उम्मीदवार : तारापुर में पिता की विरासत को आगे ले जाएंगे सम्राट चौधरी या हो जाएगा खेला?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की कई प्रमुख सीटों में से एक तारापुर सीट भी है। यहां से राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में हैं। इस बार वह अपनी सीट छोड़कर अपने पिता की पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि वह पिता की विरासत को कैसे आगे लेकर जाते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई बड़े-बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के प्रचार का आज यानी मंगलवार 4 नवंबर को अंतिम दिन है और सभी प्रत्याशियों व पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में एक महत्वपूर्ण या यूं कहें कि VIP सीट तारापुर भी है तो यह गलत बात नहीं होगी। क्योंकि यहां से बिहार के उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं और आज इस सीट का फैसला होना है। मुंगेर जिले की इस सीट पर आज वोटिंग हो रही है जिसके नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

Samrat Choudhry Tarapur Seat.

तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी

तारापुर विधानसभा सीट

तारापुर विधानसभा क्षेत्र बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 164 नंबर की सीट है। मुंगेर जिले की तारापुर जनरल सीट, जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। तारापुर में शकुनी चौधरी का बड़ा प्रभाव रहा है। उन्होंने 6 बार यहां से जीत दर्ज की। उनकी पत्नी पार्वती देवी भी एक बार यहां से चुनाव जीत चुकी हैं। शकुनी चौधरी ने कई बार पार्टियां बदलीं। वह निर्दलीय, कांग्रेस, समता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर यहां से जीतने में सफल रहे। बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में वह मंत्री भी रहे। बाद के दिनों में वह जेडीयू में शामिल हुए और फिर हम पार्टी में चले गए। 2015 में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा और फिर 2019 में उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया। फिलहाल उनके बेटे सम्राट चौधरी यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सम्राट चौधरी बिहार परबत्ता सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और फिलहाल वह बिहार के उपमुख्यमंत्री भी हैं। आज 6 नवंबर को पहले फेज में होने वाली वोटिंग की सूची में इस सीट का भी नाम है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मुंगेर में आज दोपहर 11 बजे तक 26.68 फीसद वोटिंग हो चुकी है। तारापुर विधानसभा सीट के लिए भी बिहार की सभी अन्य सीटों के साथ 14 नवंबर को ही मतगणना होगी।

End of Feed