Priyanka Gandhi CM face comment: सीएम फेस वाले बयान पर प्रियंका गांधी की सफाई, वो तो ऐसे ही..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 12:42 PM IST

UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने जो कुछ कहा था उसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया।

Priyanka Gandhi CM face comment: सीएम फेस वाले बयान पर प्रियंका गांधी की सफाई, वो तो ऐसे ही..

शुक्रवार के दिन यूपी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस यूथ मैनिफेस्टो को जारी किया और नाम दिया भर्ती विधान का। घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया जिसमें एक सवाल था कि कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरा कौन है। उस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं खुद चेहरा हूं। उनके बयान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हुई तो शनिवार को उन्होंने यू टर्न लिया और कहा कि जो कुछ उन्होंने कहा था उसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया। वो कुछ और कहना चाहती थीं। 

पार्टी तय करेगी सीएम का चेहरा
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम का चेहरा पार्टी तय करेगी। कांग्रेस पार्टी सीएम उम्मीदवारों को थोपती नहीं है। राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय जाति, सांप्रदायिकता पर आधारित मुद्दे उठा रहे हैं। यूपी के विकास की बात नहीं करना चाहते हैं। इससे प्रदेश की जनता का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है। विकास, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे ही कांग्रेस के मुख्य मुद्दे हैं।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां तक गठबंधन का सवाल है बीजेपी को छोड़कर किसी से भी गठबंधन हो सकता है। लेकिन इसका फैसला नतीजों के बाद लिया जाएगा। जहां तक गठबंधन का सवाल है उसके लिए कांग्रेस की शर्त होगी जो युवाओं के रोजगार से भी संबंधित रहेगा। 

रोजगार देने के मुद्दे पर योगी सरकार नाकाम
प्रियंका गांधी ने का कि योगी सरकार में ने बेरोजगारों और नौजवानों के लिए क्या किया है। चुनाव आने पर 25 लाख नौकरियां देने का दावा करते हैं। लेकिन ये नहीं बताया कि नौकरियां किस तरह देंगे।  कैसे लाएंगे और देंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने नौकरी का दावा हवा में नहीं किया। इस दिशा में हम कदम भी उठाएंगे। 


End of Article