इलेक्शन

Bihar Chunav: चुनावी परिणाम से तेजस्वी यादव के आवास पर लगा महागठबंधन नेताओं का जमघट, मौजूद रहे प्रमुख चेहरे

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में अपने आधिकारिक आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल मौजूद रहे।

Image

राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @yadavtejashwi)

Photo : Twitter

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में अपने आधिकारिक आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल मौजूद रहे।

तेजस्वी ने नेताओं संग की बैठक

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवारों और जिला स्तर के पदाधिकारियों संग एक ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कल रात्रि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया।''

उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार है। बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।''

किसके सिर पर सजेगा 'ताज'

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुई वोटिंग के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे। विजेता की घोषणा उसी शाम की जाएगी, जिससे लगभग एक माह लंबा चुनावी अभियान समाप्त हो जाएगा। सनद रहे कि यह देश में दो दशकों में पहला विधानसभा चुनाव है, जो एक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद आयोजित किया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article