एजुकेशन

World Blood Donor Day 2024 Essay: विश्व रक्तदाता दिवस पर निबंध, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है इस साल का थीम

World Blood Donor Day 2024 Essay in Hindi: रक्तदाता दिवस हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने और ब्लड डोनर को आभार व्यक्त करने के लिए हर साल रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। आइए विश्व रक्तदाता दिवस के इतिहास और इस साल के थीम पर नजर डालते हैं।

Image

विश्व रक्तदाता दिवस पर निबंध

Photo : Times Now Digital

World Blood Donor Day 2024 Essay in Hindi: ब्लड के बिना शरीर हड्डी का ढांचा है। ब्लड की सहायता से ऑक्सीजन शरीर के हर अंग तक पहुंचता है और वे ठीक से अपना काम कर पाते हैं। शरीर को सही तरीके से चलने के लिए खून की जरूरत पड़ती है। कभी किसी बीमारी या एक्सीडेंट की वजह से बॉडी में ब्लड की कमी हो जाती है जिसमे बॉडी में ब्लड चढ़ने की जरूरत पड़ती है। जरूरत पड़ने पर अगर निर्धारित समय के अंदर ब्लड की पूर्ति न की जाए तो इंसान की जान भी जा सकती है। इस समस्या की पूर्ति हेतु जीवन की रक्षा रक्तदान से की जाती है जिससे की जरूरत पड़ने पर एक पूर्ण स्वस्थ इंसान मरीज को ब्लड दे कर उसका जीवन बचा सकता है। ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने और ब्लड डोनर को आभार व्यक्त करने के लिए हर साल रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे की वजह, इतिहास, इस साल के थीम और इसपर एक निबंध जानते हैं।

World Blood Donor Day History: वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का इतिहास

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे सबसे पहले 2004 में WHO की तरफ सेमानने के बारे में विचार किया गया था। 2005 में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 58वें महासभा में 14 जून को हर साल दुनिया के हर कोने में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे ब्लड डोनेट करने के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाए जाने का निर्णय किया गया। ऑस्ट्रेलियन अमेरिकी साइंटिस्ट कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाए जाने के लिए घोषित किया गया था। साथ ही साथ लैंडरस्टीनर को ABO ब्लड ग्रुप की खोज करने के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था।

World Blood Donor Day

विश्व रक्तदाता दिवस 2024

World Blood Donor Day Quotes in Hindi

"रक्तदान आसान है, कठिन नहीं है यार,14 जून के दिन हमें, रहना है तैयार।"

"रक्त का दान आपके लिए कुछ मिनट का मतलब है लेकिन किसी और के लिए यह जीवनकाल है।"

"नस काटकर खून मत बहाओ किसी अंजान के लिए,बस रक्दान कर दो किसी इंसान के लिए।"

"हंसते-हंसते कीजिए, रक्तदान का काम, ताकि दुखियों को मिले, जीवन का आराम।"

"मौका दीजिए अपने खून को, किसी की रगों में बहने का, ये लाजवाब तरीका है, कई जिस्मों में जिंदा रहने का।

World Blood Donor Day Essay: विश्व रक्तदाता दिवस पर निबंध

विश्व रक्तदाता दिवस हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। रक्तदान मानव जाति के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। एक इंसान होने के नाते हमें दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। एक सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति 18-60 वर्ष की आयु के बीच आसानी से रक्तदान कर सकता है। बस याद रखें कि सही समय पर रक्तदान करने से दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है इसलिए रक्तदान में कभी भी संकोच न करें।

World Blood Donor Day

विश्व रक्तदाता दिवस

विश्व रक्तदाता दिवस एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि यह जरूरतमंदों को रक्त देने के लाभों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाता है। हमें रक्तदाताओं की बढ़ती संख्या की आवश्यकता है क्योंकि रक्त-जनित बीमारियों से होने वाली मौतों की घटनाएं बढ़ रही हैं। रक्त दाता दिवस कार्यक्रम ने पहले ही बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को आकर्षित किया है, जो उन लोगों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगा जो अन्य जीवन बचाने के लिए अपना रक्त दान करेंगे।

विश्व रक्तदाता दिवस थीम 2024

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2024 को WHO, भागीदारों और समुदाय के साथ, “दान का जश्न मनाने के 20 साल: रक्तदाताओं का धन्यवाद!” नियमित रूप से रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता है। जिससे शरीर की फिटनेस सुधरती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article