एजुकेशन

Wonder Boy Kartik: किसान के बेटे ने किया कमाल, 14 की उम्र में बना दिए 3 ऐप, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Wonder Boy Kartik From Jhajjar: उम्र छोटी नाम बड़ा... यह कथन हरियाणा के झज्जर जिले के झांसवा गांव के रहने वाले कार्तिक पर एकदम सटीक बैठता है। एक साधारण किसान का बेटा कार्तिक आईटी क्षेत्र में धूम मचा रहे हैं। बचपन से ही आईटी क्षेत्र में रुचि रखने वाले कार्तिक ने लॉकडाउन में कंप्यूटर पर कोडिंग सीखी और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। महज 14 साल के कार्तिक ने 3 मोबाइल ऐप तैयार करके रिकॉर्ड बना दिया है।

Image

झज्जर के रहने वाले कार्तिक

Photo : Times Now Digital

Wonder Boy Kartik From Jhajjar: लॉकडाउन का सही इस्तेमाल करते हुए झज्जर के कार्तिक ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले कार्तिक ने चैटिंग के लिए रघुराई नाम का ऐप बना दिया जिसमें लेटेस्ट जानकारियां प्राप्त होती है। फिर विश्व का पहला ऑडियो वीडियो ई पेपर श्री कुंज के नाम से बनाया और हाल ही में उन्होंने पेमेंट की जानकारी के लिए एक ऐसा ऐप तैयार किया है जो विश्व की 67 भाषाओं में पेमेंट संबंधी जानकारी देगा।

कार्तिक दसवीं क्लास का छात्र है और वह अब ऑपरेटिंग विंडो सिस्टम पर काम करना चाहते हैं। केवल 14 साल की उम्र में तीन बुक भी लिख चुके हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। माता-पिता किसानी करते हैं और वह बेटे की उपलब्धियां पर काफी खुश है। पहले उन्हें इंटरनेट का ज्ञान नहीं था लेकिन अब बेटे के साथ वह भी समझने लगे हैं उन्हें उम्मीद है कि आगे चलकर बेटा आईटी के क्षेत्र में बड़ा नाम स्थापित करेगा।

बचपन से ही IT Sector में रुचि

कार्तिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बचपन से ही आईटी क्षेत्र में रुचि रही है। कोरोना काल में वह छठी कक्षा के छात्र थे तब ऑनलाइन क्लासेज के लिए उन्हें घर से ही मोबाइल मिला था। क्लास अटेंड करने के साथ-साथ उसने मोबाइल पर कोडिंग करना सीख लिया। फिर उन्होंने 21 सितंबर 2023 को चैटिंग का भारतीय संस्करण रघुराई वॉट ऐब बना डाला।

कार्तिक ने इसी वर्ष ही एसआरके मेटा वर्ष भी बनाया और श्री कुंज नाम से विश्व का पहला ऑडियो वीडियो पेपर जो की रियल टाइम ट्रांसलेटर है वह भी तैयार कर दिया। खुद के ऐप बनाकर स्मार्टफोन भी कार्तिक बन चुका है उन्होंने इन सभी का पेटेंट भी करवाया है और कुछ पेटेंट करवाने की प्रक्रिया जारी है।

3 किताबें भी लिखी हैं

यही नहीं कार्तिक ने तीन बुक भी लिखी है उनका नाम ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है जब उनकी उम्र 12 साल थी कार्तिक का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसमें यंगेस्ट चैट डेवलपर के नाम से वर्ल्ड मोस्ट ओरिएंटेड वीडियो के नाम से और वर्ल्ड ऑफ फ्यूचर टेक बुक के नाम से।

हाल ही में उन्होंने धन दूर नाम का एक ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए 67 भाषण से खाते में पेमेंट आने की आवाज सुनी जा सकती है। बाजार के छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के कहने पर कार्तिक ने यह ऐप बनाया है व्यापारी और दुकानदार यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो उनके पास एक पेमेंट साउंड बॉक्स रखा होता है जो पेमेंट आने की जानकारी साउंड में चूज की गई भाषा के तहत बोलता है। उन्होंने बिना साउंड बॉक्स के ही धनदूत ऐप बनाया है जिससे मोबाइल में ही डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके लिए किसी को भी अलग से साउंड बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ती है। कार्तिक ने बताया कि अभी विभिन्न यूपीआई कंपनियों के जो साउंड बॉक्स है उनकी कीमत 300 से लेकर 800 रुपये तक है। उनका महीने का किराया भी 125 रुपए का है जबकि उनके धनदूत ऐप को सिर्फ 20 रुपये प्रति माह किराए से डाउनलोड करके यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है।

कार्तिक के पिता किसान

कार्तिक के पिताजी अजीत सिंह किसान है और वह खेती-बाड़ी करते हैं अजीत सिंह ने बताया कि वह दसवीं पास है और कार्तिक की मां अनपढ़ है। पहले वह इंटरनेट तक के बारे में नहीं जानते थे और सॉफ्टवेयर तो उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। जैसे-जैसे बेटे ने इस क्षेत्र में काम किया तो उन्हें भी इसकी जानकारी मिलने लगी कार्तिक तीन बहनों का इकलौता भाई है। वह पढ़ाई में शुरू से ही होशियार है अब वह दशमी कक्षा का छात्र है और अपने देश के लिए आईटी क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहता है वह कार्तिक की उपलब्धि से काफी खुश है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article