एजुकेशन

Winter Vacation 2023 In School: इस दिन से दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के स्कूलों में विंटर वेकेशन

Winter Vacation 2023 In Delhi, UP, Ghaziabad, Noida, Gurgaon, Faridabad Schools: सर्दी के दस्तक के साथ दिल्ली यूपी समेत देशभर के छात्रों को शीतकालीन अवकाश को लेकर इंतजार बढ़ने लगा है। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली, यूपी, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम के स्कूलों में विंटर वेकेशन 2023 की डेट।

Image

Winter Vacation 2023 In School: नोट करें यूपी, दिल्ली,गाजियाबाद, नोएडा के स्कूलों में विंटर वेकेशन 2023 की डेट

Winter Vacation 2023 In Delhi, UP, Ghaziabad, Noida, Gurgaon, Faridabad Schools: क्रिसमस और न्यू ईयर पास आने के साथ आखिर ठंड ने ठिठुरन बढ़ा (Winter Vacation In School 2023) दी है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की (Winter Break In School 2023) गई है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है और पारा 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इसके साथ ही आज यानी रविवार को हल्का कोहरा भी देखे को मिला है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर के छात्र लगातार शीतकालीन अवकाश को लेकर सर्च कर रहे हैं।

बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने विंटर वेकेशन 2023 की डेट साझा की थी। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि, दिल्ली, यूपी, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों में कब से कब तक विंटर वेकेशन है।

WInter Vacation In Delhi School 2023: दिल्ली के स्कूल में विंटर वेकेशन

दिल्ली सरकार के शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इस बार दिल्ली के स्कूलों में 1 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश है। बोर्ड का यह आदेश राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Winter Vacation In UP Schools 2023: यूपी के स्कूल में विंटर वेकेशन

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अभी शीतकालीन अवकाश की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बीते वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो साल 2022-23 में यहां 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। प्रदेश सरकार ने ठंड को देखते हुए विंटर वेकेशन की अवधि बढ़ा दिया था।

Winter Vacation in Ghaziabad 2023: गाजियाबाद के स्कूल में विंटर वेकेशन

गाजियाबाद के स्कूल में भी शीतकालीन अवकाश की तारीख घोषित नहीं की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद ही यहां विंटर वेकेशन की तारीख तय हो पाएगी। छात्रों से अनुरोध है कि हमारे आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें शीतकालीन अवकाश से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article