एजुकेशन

उत्तरी गोलार्ध की इकलौती जगह कौन सी है जहां पेंगुइन पाई जाती हैं, नहीं जानते होंगे आप

Where Are Penguins Found In The Northern Hemisphere: क्या आप जानते हैं कि उत्तरी गोलार्ध की इकलौती जगह कौन सी है जहां आपको पेंगुइन मिलेंगे। यह सवाल केबीसी 14 (Kaun Banega Crorepati) में पूछा जा चुका है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि उत्तरी गोलार्ध में इस जगह का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए।

Image

Where Are Penguins Found In The Northern Hemisphere: उत्तरी गोलार्ध की इकलौती जगह कौन सी है जहां पेंगुइन मिलें

Where are penguins found in the Northern Hemisphere: पेंगुइन का नाम सुनते ही आपके दिमाग में भी दिमाग में बर्फ से ढके अंटार्कटिका और बेहद ठंडे इलाकों की तस्वीर (Where are penguins In Northern Hemisphere) उभरती है। आमतौर पर माना जाता है कि पेंगुइन सिर्फ दक्षिणी गोलार्ध में पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तरी गोलार्ध की इकलौती जगह कौन सी है जहां आपको पेंगुइन मिलेंगे। यह सवाल केबीसी 14 (Kaun Banega Crorepati) में पूछा जा चुका है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि उत्तरी गोलार्ध में इस जगह का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस जगह का नाम नहीं बता पाए हैं।

यहां देखें इसके 4 ऑप्शन

A. बैफिन द्वीप

B. अलास्का

C. गैलापागोस द्वीपसमूह

D. ग्रीनलैंड

क्या है उत्तरी गोलार्ध के इस जगह का नाम

बता दें यहां ऑप्शन सी यानी गैलापागोस द्वीपसमूह की बात कर रहे हैं। यहां पेंगुइन की एक अनोखी प्रजाति पाई जाती है, जिसे गैलापागोस पेंगुइन कहा जाता है। गैलापागोस द्वीप समूह प्रशांत महासागर में स्थित है और इक्वाडोर का हिस्सा है। यह इलाका भूमध्य रेखा के आसपास फैला हुआ है। यहां पाए जाने वाले गैलापागोस पेंगुइन को खास इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह पेंगुइन की उन प्रजातियों में शामिल है जो भूमध्य रेखा के बेहद करीब रहती हैं। यही वजह है कि गैलापागोस का नाम पेंगुइन से जुड़ी सबसे दिलचस्प जगहों में लिया जाता है।

इसलिए यहां सबसे ज्यादा पेंगुइन

कहा जाता है कि गैलापागोस में पेंगुइन का रहना वहां की समुद्री धाराओं की वजह से संभव हुआ है। ठंडी समुद्री धाराएं इस इलाके तक पहुंचती हैं और समुद्र के पानी का तापमान अपेक्षाकृत कम रखती हैं। इससे पेंगुइन को भोजन और रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं। यह मुख्य रूप से छोटे कीड़े मकौड़े और मछलियों को अपना भोजन बनाते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article