उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रों के लिए क्या हैं वीजा नियम? पढ़ाई के लिए जाने से पहले जानना है जरूरी

Uzbekistan Type D Student Visa: भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल (MBBS) और हायर एजुकेशन के लिए मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान एक बेहतरीन और किफायती विकल्प के तौर पर उभरा है। ऐसे में हर छात्रों को इस देश के वीजा नियम के बारे में मालूम होना जरूरी है।

Uzbekistan Type D Student Visa: आज के समय में भारतीय छात्रों में विदेश जाकर पढ़ाई करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। खासकर मेडिकल (MBBS) और हायर एजुकेशन के लिए मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान एक बेहतरीन और किफायती विकल्प के तौर पर उभरा है। कम खर्च, क्वालिटी एजुकेशन और ग्लोबल मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज के कारण हर साल हजारों भारतीय छात्र उज्बेकिस्तान का रुख कर रहे हैं।

Uzbekistan Type D Student Visa

Uzbekistan Type D Student Visa (Photo - AI)

लेकिन उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई की यात्रा शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि यहां पढ़ाई के लिए कौन-सा वीजा लेना होता है। बता दें कि उज्बेकिस्तान में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा यानी Type D Visa हासिल करना अनिवार्य है। ऐसे में वीजा नियमों की सही जानकारी न होने से आवेदन खारिज हो सकता है या आपके दाखिले में देरी हो सकती है। अगर आप भी उज्बेकिस्तान उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाने का सपना देख रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि वहां के वीजा नियम क्या हैं और आपको किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

End of Feed