What is the Difference Between IQ and EQ: आपने कभी न कभी IQ और EQ के बारे में जरूरी सुना होगा। हालांकि EQ की तुलना में IQ शब्द का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। क्योंकि लोग अपनी मानसिक क्षमता को IQ के द्वारा दर्शाते है। लेकिन IQ और EQ आखिर है क्या। क्या इसका अर्थ केवल दिमाग से होता है या यह किसी और चीज से भी संबंधित है। लोग एक बार को IQ का मतलब फिर भी समझ लेते हैं, हालांकि सही तौर पर वह भी इसके बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन EQ के बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता है। IQ की तुलना में EQ का इस्तेमाल कम किया जाता है। असल जिंदगी तो दूर की बात है फिल्मी दुनिया में भी EQ शब्द किसी एक-दो फिल्मों में ही सुनने को मिलता है, उसमें भी अधिकांश लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आज आपके लिए IQ के साथ EQ के बारे में भी जानना जरूरी है। क्योंकि IQ के साथ व्यक्ति का EQ भी अच्छा होना चाहिए, ताकि वह जीवन में सफलता हासिल कर पाए।
IQ क्या है? (What is IQ
IQ इंटेलिजेंस कोशिएंट (Emotional Quotient) को कहा जाता है। यह एक तरह का टेस्ट होता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की तार्किक क्षमता, स्मृति, समस्या-समाधान और संज्ञानात्मक कौशल को मापा जाता है और स्कोर दिया जाता है। IQ टेस्ट यह दर्शाता है कि 100 के औसत स्कोर पर एक व्यक्ति की मानसिक क्षमता उसकी उम्र के साथियों की तुलना में अधिक है, सामान्य है या कम है।

What is the Difference Between IQ and EQ
EQ क्या है? (What is EQ)
EQ को Emotional Quotient यानी भावनात्मक भागफल कहा जाता है। इसमें व्यक्ति की भावनात्मक बुद्धिमत्ता मापी जाती है। यह अपने साथ दूसरों की भावनाओं को पहचानने के साथ समझने और प्रबंधित करने और उसका सही तरीके से उपयोग करने की क्षमता है। माना जाता है कि व्यक्ति का अच्छा EQ तनाव कम करने, रिश्तों को मजबूत बनाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण होता है।

What is the Difference Between IQ and EQ
IQ और EQ में क्या अंतर है? (Difference Between IQ and EQ
- जहां IQ बौद्धिक क्षमता दर्शाता है वहां EQ भावनात्मक क्षमता दर्शाता है।
- IQ जन्मजात और स्थिर होता है, जबकि EQ सीखने योग्य और समय और व्यक्तियों के साथ बदलता रहता है। यह हमारे जुड़ाव पर निर्भर करता है।
- IQ पढ़ाई, याद रखने और तकनीकी कार्यों के लिए उपयोगी होता है, जबकि EQ रिश्तों को संभालने और व्यक्ति को समझने के लिए जरूरी माना जाता है।
- जिस व्यक्ति का IQ अच्छा वह काम करने में अच्छा होगा, लेकिन EQ वाला व्यक्ति टीम को मनोबल देना का काम करता है और सबको साथ लेकर चलता है।
