UTET Notification 2024, Uttarakhand TET 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता (UTET) परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 23 जुलाई 2024 को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी उत्तराखंड टीईटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर आज यानी 23 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 20 अगस्त से 22 अगस्त के बीच आवेदन पत्र में सुधार पर सकेंगे।
Uttarakhand TET 2024 Date: अक्टूबर में होगी परीक्षा
नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड टीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से 5 और पेपर II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए होता है। इस साल यूटीईटी का आयोजन 26 अक्टूबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
UTET Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
योग्यता की बात करें तो यूटीईटी प्राइमरी लेवल के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, जूनियर लेवल के लिए अभ्यर्थियों के पास बैचलर्स डिग्री के साथ ही शिक्षा शास्त्र में डिग्री/बीएड/एलटी/बीएससीएड आदि होना चाहिए।
How to apply for Uttarakhand TET 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UTET Online Form 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी उत्तराखंड टीईटी के लिए 23 जुलाई से 17 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 600 और दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 300 और दोनों पेपर के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
