UPTET पास अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! सर्टिफिकेट में नाम और डिटेल सुधारने का मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र, मार्कशीट या आवेदन फार्म में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम या अन्य किसी व्यक्तिगत विवरण में हुई गलती में सुधार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परीक्षा में सफल होने वाले जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, मार्कशीट या आवेदन फार्म में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम या अन्य किसी व्यक्तिगत विवरण में गलती हो गई है तो, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा गलतियों में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। ऐसे सभी सफल उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन कर पाएंगे। विवरण में हुई गलतियों के कराण प्रमाणपत्र अमान्य होने या आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अड़चन आने का डर अब समाप्त हो जाएगा।

UPTET

UPTET सर्टिफिकेट में सुधार का मौक4ा (Photo - AI)

किन्हें मिलेगा गलती में सुधार का मौका

बता दें कि व्यक्तिगत विवरण में गलतियों को सुधारने का मौका केवल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पास करने वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा। इसमें भी उम्मीदवार कुछ तय विवरण में हुई गलतियों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों को बता दें कि गलतियों में सुधार की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न की जाएगी।

End of Feed