UPTAC BTech Counselling 2026: स्पेशल राउंड के लिए सीटों की सूची जारी, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 अगस्त को

उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) ने बीटेक स्पेशल राउंड एडमिशन के लिए संभावित खाली सीटों (Tentative Vacancy) की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं।

UPTAC BTech Counselling 2026: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग ने बीटेक स्पेशल राउंड एडमिशन के लिए संभावित खाली सीटों (Tentative Vacancy) की सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्पेशल राउंड-1 के जरिए बीटेक में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच में उपलब्ध सीटों की जानकारी देख सकते हैं। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, स्पेशल राउंड-1 के दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन आज यानी 10 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अंतिम समय से पहले अपनी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

UPTAC Counselling 2026

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं। सीट आवंटन पूरी तरह उम्मीदवार की रैंक, उपलब्ध सीटों और भरी गई पसंद के आधार पर किया जाएगा। इसलिए चॉइस फिलिंग करते समय कॉलेजों और शाखाओं का क्रम सोच-समझकर तय करना जरूरी है।

End of Feed