UPSSSC JTC Final Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा)/अध्यापक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन लोगों ने 12 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे upsssc.gov.in से इस अपडेट को चेक कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 03-परीक्षा/2026 के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए आयोजित की गई थी।
UPSSSC ने जारी की असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर
UPSSSC ने लिखित परीक्षा के अगले दिन यानी 13 जुलाई 2026 को प्रोविजनल Answer Key जारी की थी। उम्मीदवारों को इस आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आयोग की ओर से जारी नए नोटिस में बताया गया है कि उन्हें जो आपत्तियां मिली थी, उसकी समीक्षा की गई और जरूरी संशोधन के बाद इसे दोबारा से जारी किया गया है।
कैसे देखें नोटिस
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें और '12/09/2026 विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2026, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर....' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- या फिर आप डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - UPSSSC JTC Final Answer Key 2026 Link
कब शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया?
Assistant Teacher (Special Education)/Teacher Cadre भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, केवल आंसर की के आधार पर अंतिम चयन या रिजल्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए आयोग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक परिणाम और आगे के नोटिस का इंतजार करना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई
