एजुकेशन

UPSSSC 2025: यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी हो गया एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025: यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जरूर देखें।

Image

यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी हो गया एडमिट कार्ड

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025: यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इन्हें upsssc.gov.in पर से देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, UPSSSC इस 9 नवंबर 2025 को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जरूर देखें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 709 पदों को भरा जाएगा। अथॉरिटी ने 06 नवंबर 2025 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दिए हैं वे इस खबर से UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025 कर सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2025 693
UPSSSC Wild Life Guard Vacancy 2025 16
Total 709

UPSSSC Forest Guard Eligibility

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं परीक्षा पास या उसके बराबर।
  • UPSSSC PET 2022 परीक्षा पास।
अधिक पूरी जानकारी के लिए कृपया UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती जॉब्स नोटिफिकेशन 2025 पढ़ें। ये रहा लिंक

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025 Check करने का क्या है तरीका

और जो इस लिखित परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, वे अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड हॉल टिकट 2025 और UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, "Important Announcements' में देखें
  • संबंधित लिंक यानी "06/11/2025 . विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)/09 की लिखित परीक्षा के प्रवेशपत्र" पर जाएं।
  • नया पेज खुलेगा। यहां क्रेडिंशियल डालें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक

UPSSSC Forest Guard 2025: सिलेक्शन प्रोसेस

UPSSSC Forest Guard 2025 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस इन चरणों में पूरा होगा :-

लिखित परीक्षा। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। मेडिकल जांच।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article