UPSSSC Enforcement Constable Result 2025: यहां देखें यूपीएसएसएससी इनफोर्समेंट कांस्टेबल का रिजल्ट
UPSSSC Enforcement Constable Result 2025 Declared: यूपीएसएसएससी एनफोर्समेंट कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Enforcement Constable Result 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UPSSSC Enforcement Constable Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 477 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें यूपीएसएसएससी एनफोर्समेंट कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी। यहां एग्जाम सिटी स्लिप 2 मई को जारी की गई थी। वहीं अब नतीजे का ऐलान कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी इनपोर्समेंट कांस्टेबल के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।