एजुकेशन

UPSSSC Admit Card 2025: ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, देखें कब है परीक्षा

UPSSSC Draftsman & Cartographer Admit Card 2025: यूपी एसएसएससी ने ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से इन्हें चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Draftsman Cartographer Admit Card 2025

UPSSSC Draftsman & Cartographer Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, यानी एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर या खबर में दिए लिंक से अपना एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती के माध्यम से कुल 283 रिक्तियों को भरा जाएगा।

यह भर्ती अभियान ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। नियुक्ति राज्यभर में कहीं भी की जा सकती है।

परीक्षा का शेड्यूल

  • तारीख: ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • समय: परीक्षा एक ही पाली में होगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

UPSSSC Draftsman and Cartographer Admit Card 2025 Download करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, Important Announcement के नीचे देखें "Important Announcements सेक्शन में जाएं या "Admit Card" टैब पर क्लिक करें।

3. वहां आपको "12/11/2025 . विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2023, नक्शानवीस व मानचित्रक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)/10 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें। Visible upto : 16/11/2025" पर क्लिक करना होगा।

4. नया पेज खुलेगा, जहां क्रेंडिशियल डालें।

निर्देश जरूर देखें

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड पास में होना चाहिए
  • एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड साथ ले जाएं।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन या स्मार्टवॉच न ले जाएं।
  • परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र देख आएं।

ध्यान रहे, इस परीक्षा का अयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। इसलिए तैयारी को अंतिम रूप दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article